सरगुजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को राज्य सरकार द्वारा 23जनवरी को भारतीय पुलिस सेवा के आवंटन वर्ष 2012के अधिकारियों को 14वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर मैट्रिक्स लेवल -13 का वेतनमान प्रदान किया गया है। इसके तहत् राज्य के 2012बैच के 8 आई पी एस अधिकारियों को यह पदोन्नति दी गई है।इसी क्रम में सरगुजा जिले में पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल को आई जी सरगुजा रेंज दीपक झा ने कॉलर बैच लगाकर पदोन्नति प्रदान की।इस खुशी में नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के सदस्यों ने अपने मार्गदर्शक उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल को नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के संयोजक मंगल पाण्डेय के नेतृत्व में वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी, वरिष्ठ समाज सेविका बीके विद्या बहन, अमृत लाल प्रधान,विजय शंकर तिवारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के सदस्य सुनिधि शुक्ला, हिना खान, बीके अहिल्या बहन, मनीषा वर्मा, संतोष कुमार विश्वकर्मा एवं बीके भ्राता खिलानन्द उपस्थित रहे।



