अंबिकापुर ! छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के अंबिकापुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। बलरामपुर जिले से अशोक सिंह (राजू) के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अंबिकापुर पहुंचे और उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।

मुलाकात के दौरान प्रमुख रूप से अशोक सिंह (राजू), नन्हेंलाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, अरुण तिर्की, अर्जुन यादव, समर बहादुर सिंह, विवेक सिंह, सुरेश सिंह, अविनाश, ब्रिज गुप्ता, रमाकांत जायसवाल, अरुण गुप्ता, कृपा शंकर, हसनात हुसैन, सादिक सिद्दीकी पलटन, डॉ. इमरान, इस्लाम खान, मुदस्सिर इराकी, मनान खान, गौर मंडल, गोविंद राम सहित जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भूपेश बघेल के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस दौरे से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिली है।



