वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा की टीम के प्रतिनिधियों ने नव पदस्थ कलेक्टर महोदय सरगुजा अजीत वसंत से मुलाकात कर नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के कार्य प्रणाली एवं गतिविधियों से अवगत कराया। कलेक्टर महोदय ने सभी उपस्थित सदस्यों से उनकी अपनी -आपनी संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं विकासीय गतिविधियों के बारे में जानकारी लिया। नवा बिहान संयोजक मंगल पाण्डेय ने कहा कि सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों द्वारा विगत चार वर्षों से किया जा रहा हस्तक्षेप एक अभिनव पहल है। कलेक्टर महोदय के द्वारा आगे भी अन्य विभागों के साथ समन्वय करके अन्य सामाजिक मुद्दों पर कार्य करने की सलाह दी गई।साथ ही हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया गया।इस अवसर वरिष्ठ समाजसेविका सुश्री वन्दना दत्ता, साहित्यकार कवि संतोष दास सरल, मनोज भारती, हिना खान एवं सुनिधि शुक्ला उपस्थित रहे।



