:-*दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरण कर यातायात नियमों का कढ़ाई से पालन करने हिदायत दिया गया*
:-*यातायात शाखा अंबिकापुर एवं मणिपुर पुलिस के साथ बिलासपुर चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया*

▶️ सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का सजगता से पालन करने हेतु दिनांक 01/01/25 को डेन्जर्स एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लोंगेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट जर्नी के सदस्य व पर्वतारोही एण्ड गिनिजेस बुक लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर टीम के 4 सदस्यीय टीम ने सरगुजा पुलिस के साथ सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना मणिपुर क्षेत्रांतर्गत बिलासपुर चौक के पास सड़क पर आने जाने वाले वाहन चालकों को यातायात नियम का पालन करने तो सामान्य निर्देश दिया गया साथ ही दोपहिया वाहन चालक जिन्होंने हेलमेट लगाया था उन्हें गुलाब का फूल देकर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हेलमेट नहीं लगाने वाले दुपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट भेंट कर वाहन चलाते समय आवश्यक रूप से पहनने की समझाइश दी गई। उक्त जागरूकता कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री अमोलक सिंह ढिल्लो के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक उप निरीक्षक विजय कैवर्त्य, थाना प्रभारी प्रभारी मणिपुर उपनिरीक्षक सी. पी. तिवारी एवं अधीनस्थ थाना स्टाफ के सहयोग से आयोजित किया गया।



