आज दिनांक 01/01/2026, दिन गुरुवार को नववर्ष के पावन अवसर पर संत केवल शिक्षा महाविद्यालय में हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक श्री श्री 108 संत हरकेवल दास जी महाराज द्वारा समस्त महाविद्यालय परिवार को नववर्ष मंगलमय होने की कामना करते हुए अभिनव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की गईं।
सभी प्रशिक्षार्थियों द्वारा मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर नववर्ष के आगमन एवं शुभारंभ किया गया l

महाविद्यालय में सभी ने एक दूसरे के जीवन में नई उम्मीद,नई ऊर्जा,नई उत्साह,और नई उमंग के साथ सभी के जीवन में खुशियां ही खुशियां हो और सफलता उनके पग चूमें जैसे विचारों के साथ सभी ने एक दूसरे को बधाइयां दी । आने वाले 2026 का स्वागत रंगारंग कार्यक्रम और प्रेरणादायक उद्बोधन के साथ किया गया।
आज महाविद्यालय प्रांगण में नागा बाबा की पुण्यतिथि के अवसर पर सामूहिक भोज्य का आयोजन किया गया जिसमें समुदाय के नव वर्ष की खुशियां बांटते हुए सहयोगात्मक और अपनेपन के विचारों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष की भाँति निरंतरता बनाए हुए हैं ।
तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजन सिंह द्वारा समस्त शिक्षार्थियों एवं प्राध्यापकों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि नया वर्ष हमारे जीवन में केवल तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि आत्मिक विकास, सकारात्मक सोच, आत्ममंथन एवं नवचेतना का अवसर लेकर आता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे नए वर्ष में अपने भीतर अच्छी सोच, सकारात्मक दृष्टिकोण तथा विवेकशील बुद्धि का विकास करें, सही और गलत के बीच स्पष्ट अंतर करना सीखें तथा स्वयं को पहचानते हुए एक जागरूक, संस्कारवान एवं जिम्मेदार युवा के रूप में आगे बढ़ें।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए गायत्री मंत्र जाप एवं शांति पाठ, सद्विचार सत्र तथा विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन सभी गतिविधियों के माध्यम से पूरे महाविद्यालय परिसर में एक सकारात्मक, प्रेरणादायक एवं ऊर्जावान वातावरण निर्मित हुआ।
नव वर्ष के अवसर पर महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापकों द्वारा प्राचार्य डॉ. अंजन सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके मंगलमय एवं सफल जीवन की कामना की गई।



