वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के सदस्यों ने वरिष्ठ समाज सेविका सुश्री वन्दना दत्ता के अध्यक्षता में होटल सिग्नेचर इन अम्बिकापुर के सभा कक्ष में “आत्ममंथन से संकल्प तक” कार्यक्रम के तहत् वर्ष 2025 में किए गए गतिविधियों का विश्लेषण और आने वाले वर्ष 2026 की सामाजिक कार्ययोजना के संबंध में मंथन किया।इस बैठक का उद्देश्य पिछले वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा और मूल्यांकन, उपलब्धियों, चुनौतियों और सीखों की स्पष्ट पहचान,नए वर्ष के लिए सुदृढ़ यथार्थवादी और प्रभावी योजना तैयार करना तथा सामाजिक सेवकों में नव उर्जा, समन्वय और प्रतिबद्धता विकसित करना था। नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के संयोजक मंगल पाण्डेय के द्वारा बैठक का एजेंडा – गतिविधियों एवं अभियानों की समीक्षा, लक्ष्यों के विरुद्ध प्राप्त उपलब्धियां, समुदाय पर पड़े सकारात्मक प्रभाव ,अपूर्ण लक्ष्य एवं उनके कारण, चुनौतियां और सीख,सफल प्रयास एवं सर्वोत्तम प्रथाएं,नए वर्ष की प्राथमिकताएं एवं नए वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए चर्चा, विश्लेषण एवं सुझाव हेतु सदस्यों से आह्वान किया। सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने -अपने सुझाव रखे।साथ ही नए वर्ष की कार्ययोजना के बेहतर एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सामूहिक संकल्प लेते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रतिबद्धता की जवाबदेही तय किया गया। बैठक का फैसलीटेशन नवा बिहान समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया।

बैठक में नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान के सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी, साहित्यकार कवि संतोष दास “सरल “अंचल ओझा, उमाशंकर पाण्डेय, मनोज भारती, सुनिधि शुक्ला, हिना खान, रीना ठाकुर, रेहान रजा खान,यश मिश्रा एवं संतोष कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे। अंत में नवा बिहान संयोजक मंगल पाण्डेय एवं समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से उपस्थित सदस्यों को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया गया।



