चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी भाटापारा के परियोजना निदेशक मंगल पाण्डेय के मार्गदर्शन में लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना कार्यालय भाटापारा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर सुशासन दिवस कार्यक्रम मनाया गया। परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह ने उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि सुशासन दिवस प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मनाया जाता है। जिनके नेतृत्व ने उत्तरदायी, पारदर्शिता, और समावेशी विकास पर बल दिया। यह दिन यह स्मरण करने का भी समय है कि शासन केवल प्रशासन नहीं है। बल्कि यह हर नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने का एक माध्यम है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आउटरीच वर्कर प्रियंका मेश्राम, अनिता लहरे, बिन्देश्वरी टंडन, एवं देश के भविष्य नन्हे बच्चे हिरामनी पैकरा, गुनगुन, गुंजन, मुस्कान का सराहनीय योगदान रहा।



