अंबिकापुर।
नेशनल हेराल्ड प्रकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा अंबिकापुर स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास पूरी तरह असफल रहा। प्रशासन की सजगता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के संयम के चलते कांग्रेस का यह राजनीतिक स्टंट नाकाम हुआ।
इसके पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता शहर के घड़ी चौक पहुँचे, जहाँ कांग्रेस की भ्रष्ट और वंशवादी राजनीति के विरोध में सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से जुड़ा एक गंभीर भ्रष्टाचार का प्रकरण है। जब-जब कानून अपना काम करता है, कांग्रेस सड़कों पर उतरकर दबाव बनाने और भ्रम फैलाने का प्रयास करती है। एजेंसियों पर आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास यह साबित करता है कि वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन नहीं करती। कानून के सामने जवाब देने के बजाय कांग्रेस अराजकता फैलाकर जनता का ध्यान भटकाना चाहती है।
श्री सिसोदिया ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी कानून के शासन में विश्वास करती है। देश की स्वतंत्र जांच एजेंसियाँ किसी के दबाव में नहीं, बल्कि सबूतों और तथ्यों के आधार पर कार्य करती हैं। कांग्रेस चाहे जितना भी शोर मचाए, भ्रष्टाचार के आरोपों से वह बच नहीं सकती।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता अब कांग्रेस की विक्टिम कार्ड राजनीति को पहचान चुकी है और आने वाले समय में कांग्रेस को इसका करारा जवाब मिलेगा।
भाजपा सरगुजा यह स्पष्ट करती है कि पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मजबूती से खड़ी है और किसी भी प्रकार की अराजक राजनीति को सफल नहीं होने देगी।
इस अवसर पर महामंत्री अरुणा सिंह, उपाध्यक्ष: मधुसूदन शुक्ला, विकास पांडे , निश्चल प्रताप सिंह, रुपेश दुबे, जनेमेजय मिश्रा, अजय सिंह बबलू, सचिन अग्रवाल , शुभांगी बिहाड़े, विकास वर्मा, मयंक जायसवाल , रवि जायसवाल, संजीव वर्मा, निरंजन रॉय, अजय सोनी, अभिषेक सिंहदेव, प्रिया सिंह , आशा शुक्ला, नीलम राजवाड़े, निशांत सिंह सोलू, अनीश सिंह, अभिमन्यु श्रीवास्तव , छोटू थॉमस, गौतम विश्वकर्मा, वीर सोनी, संजीव सेठ , आतिश सिंह , मनोज प्रसाद , सरिता मिश्रा प्रियंका चौबे , अर्चना सिंह, रश्मि जायसवाल, पूनम सिंह , सरिता जायसवाल, शालिनी सिंह , बबली नेताम , अनुराग शुक्ला, दिव्यांशु केशरी , समीर श्रीवास्तव, अमरजीत सिंह छाबड़ा, अमित सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे ।



