कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान के मार्गदर्षन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिषन प्राधिकरण रायपुर के निर्देषानुसार उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, रायपुर के तत्वाधान मंे राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन दिनांक 07 दिसम्बर 2025, दिन रविवार को प्रातः 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक आयोजित किया गया।

जिला साक्षरता मिषन प्राधिकरण द्वारा आयोजित परीक्षा में नवसाक्षरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महापरीक्षा में 24414 परीक्षार्थी का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें सांय 04ः00 बजे तक जिसमें 16258 षिक्षार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा के सफलता पूर्वक एवं गुणत्वकता पूर्ण सम्पादन के लिए जिला स्तरीय प्रभारी, ब्लाॅक स्तरीय माॅनीटरिंग दल के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर से भी माॅनीटरिंग की गई।
कई केन्द्रों में एक ही परिवार से सास-बहू, पति-पत्नि एवं देवरानी-जेठानी ने मिलकर परीक्षा दिया। महापरीक्षा अभियान में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिला ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। साथ ही कई केन्द्रों में छोटे बच्चों के साथ महिलाएं परीक्षा देने पहुंची। महापरीक्षा को लेकर सभी षिक्षार्थी काफी उत्साहित रहे। गांव में महापरीक्षा एक उत्सव की तरह दिखाई दे रहा था।

वरिष्ठ परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी श्रीमती वाणी मुखर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में भी परीक्षा केन्द्र स्थापित किया गया था। जिसमें 219 नवसाक्षर कैदी को इस महापरीक्षा अभियान में सम्मिलित कराया गया। जिला षिक्षा अधिकारी डाॅ. दिनेष कुमार झा, अपर कलेक्टर श्री अम्रतलाल ध्रुव, सहायक संचालक संभागीय षिक्षा कार्यालय श्री अनिल अग्रवाल, श्री गिरीष गुप्ता, जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिषन प्राधिकरण सरगुजा, श्री एम.सिद्धिकी निदेषक जन षिक्षण संस्थान सरगुजा ने केन्द्रीय जेल का निरीक्षण किया। इसके साथ जेलर कत्लाम, केन्द्राध्यक्ष तिरदा टोप्पो, पर्यवेक्षक दिगम्बर सिंह का भी सहयोग रहा।
विकासखण्ड परियोजना अधिकारी श्री अरविन्द गुप्ता ने बताया कि लहपटरा एवं पुहपुटरा विकासखण्ड लखनपुर में संभागीय संयुक्त संचालक श्री संजय गुप्ता एवं डीएमसी श्री सर्वजीत पाठक ने निरीक्षण कर नवसाक्षर षिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया। जिसमें बड़ी संख्या में नवसाक्षर शिक्षार्थी एवं दिव्यांग शिक्षार्थी भी महापरीक्षा अभियान में सम्मिलित हुए।
जिला परियोजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता ने बताया कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को सुबह 10 बजे से 05 बजे तक महापरीक्षा अभियान का आयोजन किया गया। परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे परीक्षार्थी शामिल हुए जो षिक्षा की मुख्य धारा से कटे हुए थे या जो प्रांरभ से ही शाला त्यागी थे। इनके अलावा ऐसे नवसाक्षर जिन्होंने साक्षरता कक्षा में उल्लास प्रवेषिका के 07 पाठों या 200 घंटे की पढ़ाई पूरी की थी, उन्होंने भी परीक्षा में भाग लिया। उन्होंने बताया कि जिले सरगुजा में परीक्षा हेतु कुल 466 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इन केन्द्रों में सांय 04ः00 बजे तक करीब 14648 शिक्षार्थियों ने भाग लिया।
महापरीक्षा के सफल क्रियान्वयन हेतु माॅनिटरिंग समस्त विकासखण्डों की माॅनिटरिंग की गई, जिसमें डाॅ. दिनेष कुमार झा, जिला षिक्षा अधिकारी सरगुजा के द्वारा सम्पूर्ण जिला, श्री के.सी.गुप्ता प्राचार्य डाईट के द्वारा विकासखण्ड बतौली, श्री सर्वजीत पाठक, जिला मिषन समन्वयक के द्वारा विकासखण्ड लखनपुर, श्री गिरीष गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता के द्वारा अम्बिकापुर एवं सीतापुर, श्री रविषंकर तिवारी सहायक संचालक षिक्षा विभाग सरगुजा के द्वारा विकासखण्ड उदयपुर, श्री रमेष सिंह सहायक जिला परियोजना अधिकारी आर.एम.एस.ए. के द्वारा विकासखण्ड लुण्ड्रा एवं श्री सुनिल तिवारी सहायक जिला परियोजना अधिकारी आर.एम.एस.ए. के द्वारा विकासखण्ड मैनपाट की माॅनिटरिंग की गई। साथ ही राज्य स्तर से लोक षिक्षण संचालनालय में कार्यरत् श्री अखिलेष तिवारी, सहायक संचालक के द्वारा जिला सरगुजा की माॅनिटरिंग गई।
इसके राज्यव्यापी महापरीक्षा की माॅनिटरिंग श्री एम.सिद्धिकी निदेशक जन शिक्षण संस्थान सरगुजा, डाईट से श्री ओंकार नाथ तिवारी, श्रीमती पुष्पा सिंह, श्रीमती मीना शुक्ला, श्री अमितानंद सिंह, श्रीमती इंदू मिश्रा, श्री जय प्रकाष नारायण, श्री सत्यनारायण भगत, जिला स्तरीय अधिकारीगण, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिले के समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयकों के द्वारा किया गया। महापरीक्षा के कंट्रोल प्रभारी रजनीष मिश्रा एवं अभिलाष खरे द्वारा समय-समय पर सम्मिलित परीक्षार्थियों की जानकारी राज्य साक्षरता मिषन प्राधिकरण को प्रेषित की गई।



