अंबिकापुर ।
अम्बिकापुर के राजमोहनी देवी भवन में आज युवा मोर्चा का विशाल विधानसभा स्तरीय युवा सम्मेलन पूरे उत्साह, ऊर्जा और गरिमा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के उद्बोधन ने युवाओं में नवसंकल्प और जोश का संचार किया।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पार्टी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत और SIR 2025 के संकल्प को युवा शक्ति के साथ आगे बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में हरपाल सिंह भामरा, अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, राजकुमार बंसल, जमेजय मिश्रा, निलेश सिंह, गोल्डी बिहाडे सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष ऊर्जा प्रदान की।
शहर के युवा उद्यमी अभिषेक सिंह और आयुष तिवारी ने आत्मनिर्भर भारत पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए युवाओं को विभिन्न रोजगार सृजन के अवसरों के लिए प्रेरित किया। दोनों ने मुद्रा योजना, स्टार्टअप सहायता, सब्सिडी स्कीम समेत केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं की उपयोगिता पर प्रभावशाली चर्चा की।
मंच संचालन युवा मोर्चा जिल महामंत्री अंशुल श्रीवास्तव ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला मंत्री वीर सोनी द्वारा व्यक्त किया गया।

यह आयोजन संगठन की मजबूती, युवा मोर्चा की सशक्त भागीदारी और भाजपा के सेवाभावी संकल्प का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा। यह सम्मेलन स्पष्ट करता है कि—
युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है; और यह शक्ति आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में पूर्ण रूप से संकल्पित है।



