अंबिकापुर में चमकी महिला शक्ति अस्मिता वूमेंस लीग सॉफ्ट टेनिस 2025 सफलतापूर्वक संपन्न
अंबिकापुर। खेलो इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के तत्वाधान में अस्मिता वूमेंस लीग सॉफ्ट टेनिस 2025 का भव्य आयोजन 30 नवंबर को गांधी स्टेडियम स्थित लॉन टेनिस ग्राउंड में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री इंजी. सोमनाथ सिंह, एमआईसी मेंबर प्रियंका गुप्ता, वरिष्ठ महिला भाजपा नेता शकुंतला पांडे और अरुण सिंह उपस्थित रहे।
साथ ही पर्यवेक्षक के रूप में रवि शंकर धनगर एवं दिलीप कुमार विश्वकर्मा उपस्थित थे।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिला में पहली बार सॉफ्ट टेनिस खेल की महिला लीग का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में कुल 162 महिला खिलाड़ियों ने पंजीयन कर तीन वर्गों में भाग लिया।
प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग प्रथम प्रियंका, द्वितीय प्रमिला, तृतीय प्रज्ञा एवं रिविका,सब जूनियर वर्ग में प्रथम श्रेया, द्वितीय गैसु, तृतीय निर्झर व राजधानी और जूनियर वर्ग में प्रथम नीलम, द्वितीय श्रेया, तृतीय शबनम एवं अनम रही
अस्मिता वूमेंस लीग, खेलो इंडिया एवं SAI की एक विशेष महिला-केंद्रित पहल है, जिसका उद्देश्य देश की बालिकाओं एवं महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है।
यह पहल महिलाओं की खेल प्रतिभा को पहचानने, उन्हें प्रशिक्षण, अवसर एवं सुरक्षित प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
महिला खिलाड़ियों को सशक्त करने और खेल क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने हेतु यह लीग देशभर में तेजी से प्रभाव बना रही है।
इस प्रतियोगिता में मुख्य भूमिका के रूप में रजत सिंह, इंटरनेशनल सॉफ्ट टेनिस बालिका खिलाड़ी रिमा राय, राष्ट्रीय मेडलिस्ट चंचल सारथी एवं पूर्णिमा प्रतिकार, रागिनी अगरिया का विशेष योगदान रहा।



