CM

15

फिल्म अभिनेत्री भुमिका चावला ने तिरंगा वाले शौकत खान को किया सम्मानित।

फिल्म अभिनेत्री भुमिका चावला ने तिरंगा वाले शौकत खान को किया सम्मानित।

*शौकत ख़ान अबतक दो लाख तिरंगा और दस लाख से अधिक गरीबों को मदद कर झारखंड के आइकाॅन बन चुके हैं*
गरीबों के मसिहा कहे जाने वाले राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह सह अनेक निःशुल्क बैंक के संस्थापक शौकत ख़ान को देशभर से मिलने लगी है सम्मान और अवार्ड। 
अपने निस्वार्थ सेवा कार्यों से पुरे भारतवर्ष के जन जन में अपनी पहचान बनाने वाले शौकत खान लगातार अपने जिला गढ़वा राज्य झारखंड और अपने देश भारत को अपने सेवा कार्यों से गौरवान्वित करा रहे हैं। जिनके लिए उन्हें चार अप्रैल 2025 को रांची के होटल  रेडिएशन ब्लू की सभागार में शौकत ख़ान को हिन्दी फिल्म कि सूपर स्टार अभिनेत्री भुमिका चावला ने द ग्लोबल बिजनेस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया। शौकत ख़ान को मोमेंटो देते हुए उनकी निस्वार्थ सेवा कार्यों कि प्रशंसा कि। अभिनेत्री भूमिका चावला कि सुपर हिट फिल्म रही जिसमें तेरे नाम: (2003)
रन: (2004)
दिल ने जिसे अपना कहा: (2004)
सिलसिले: (2005)
दिल जो भी कहे...
एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी: (2016)
सीटीमार: (2021)
ब्रदर जैसी सुपरहिट फिल्में सामिल हैं। वहीं मंच से इस कार्यक्रम के आयोजक ने शौकत ख़ान के द्वारा हर घर तिरंगा कि कैसे शुभारंभ किया गया इसके साथ ही गरीबों के लिए लगातार कैसे निःशुल्क कपड़ा बैंक, चावल बैंक, सत्तू बैंक, पुस्तक बैंक चलाकर दस लाख से अधिक गरीबों कि मदद कर झारखंड के आइकाॅन और देशभर के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके शौकत ख़ान कि जीवनी को विस्तार से बताया। और बड़े पर्दे पर भी दिखाया । जिसे देख उपस्थित सभी लोगों ने तिरंगा वाले शौकत ख़ान के सेवा कार्यों कि सराहना कि और बहुत लोगों ने शौकत ख़ान के साथ सेल्फी लिया। और अनेक जगहों पर राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह आयोजन एवं कपड़ा बैंक खोलने के लिए आदर पूर्वक आग्रह भी किया।
मौके पर समाजसेवी शौकत ख़ान ने एक सप्ताह के अंदर दो बड़े फिल्म स्टार अभिनेत्री एक जया प्रदा तो दुसरी भुमिका चावला के हाथों सम्मानित होकर काफी उत्साहित और प्रफुल्लित होते हुए शौकत ख़ान ने कहा कि हमारा ये अवॉर्ड और सम्मान हमारे सम्मानित सभी मिडिया मित्रों को समर्पित है। जिन्होंने मेरे निस्वार्थ सेवा कार्यों को अपने अखबार और न्यूज चैनलों में लगातार जगह देते हैं। जिससे देश भर के लोग आज शौकत ख़ान को जानने लगे हैं। और उन्हें सम्मानित कर रहे हैं। इसके साथ साथ शौकत ख़ान ने कहा कि हमारे अनेक निःशुल्क बैंक के चाहने वाले सभी लोगों एवं  गरीबों कि दुआओं का असर है ये सैकड़ों अवॉर्ड। आप सभी को समर्पित है।  दिल से आप सभी आयोजकों का आभार व्यक्त करते हैं। आज द ग्लोबल के संस्थापक और डायरेक्टर मिक्कू सिंह कुमार और सचिन कुमार और उनकी पुरी ग्लोबल टीम को जिन्होंने मुझे आमंत्रित किया और मुझे अपना प्यार आशिर्वाद और सम्मान दिया है। मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement