CM

15

पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए लगाई गई अधिकारियों की ड्यूटी संबंधित मोबाईल नम्बर पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत।

पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए लगाई गई अधिकारियों की ड्यूटी संबंधित मोबाईल नम्बर पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत।

*बलरामपुर 01 अप्रैल 2025/* लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया है कि कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर जिले के सभी विकासखण्डों में ग्रीष्मकाल के दौरान मैदानी स्तर पर पेयजल समस्याओं का त्वरित निराकरण करने तथा पेयजल की व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपखण्ड एवं विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। विकासखण्ड कुसमी एवं शंकरगढ़ के लिए सहायक अभियंता श्री प्रदीप केरकेट्टा मोबाईल नम्बर 94076-80134 एवं उप अभियंता श्री रमेश खलखो मोबाईल नम्बर 96691-67564, रामचन्द्रपुर के लिए सहायक अभियंता श्री गुरूदेव सिंह कंवर मोबाईल नम्बर 93999-37660, एवं उप अभियंता श्री विजय राम पावले मोबाईल नम्बर 93997-38186, वाड्रफनगर के लिए सहायक अभियंता श्री आर.के. श्रीवास्तव मोबाईल नम्बर 94242-58674 एवं उप अभियंता श्री भीम राम मोबाईल नम्बर 62615-88789, बलरामपुर के लिए उप अभियंता श्री सुनील उरांव मोबाईल नम्बर 79871-93334 तथा राजपुर के लिए उप अभियंता सुश्री मंजू खलखो मोबाईल नम्बर 89594-14808 की ड्यूटी लगाई गई है। पेयजल संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही टोल फ्री नम्बर 18002330008 में पेयजल से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement