CM

15

उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बांकी बांध का किया निरीक्षण,,,जलस्तर का अवलोकन कर जल आपूर्ति हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बांकी बांध का किया निरीक्षण,,,जलस्तर का अवलोकन कर जल आपूर्ति हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


अम्बिकापुर 23 जुलाई 2023/ उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने आज जिले के विकासखण्ड अम्बिकापुर में बांकी डेम का निरीक्षण किया। क्षेत्रवासियों के पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने स्वयं पहुंचकर यहां जल स्तर की स्थिति का अवलोकन किया।
उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्तमान में वर्षा की स्थिति चिंताजनक है, ऐसे में लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना आवश्यक है। इस हेतु बांध में पानी की सप्लाई के लिए आवश्यक मशीनें लगाकर ड्रेजिंग करके पानी को स्लुस गेट तक डायवर्ट करें, ताकि सप्लाई ना रुके और पर्याप्त मात्रा में लोगों तक पहुंचे। इसके साथ ही आगे भी यदि वर्षा नहीं होती है तो जल आपूर्ति हेतु वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।
पीएचई एवं जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बांध की जल भराव क्षमता 18.42 मिलियन घन मीटर है, 621.80 मीटर तक पानी भरा जा सकता है। वर्तमान में यहां 0.51 मिलियन घन मीटर पानी उपलब्ध है, यहां से निगम क्षेत्रों तक 0.283 क्युमेक्स पानी की सप्लाई रोजाना की जा रही है। सप्लाई हेतु यहां स्लुस गेट के माध्यम से पानी नहर में छोड़ा जा रहा है, यह पानी तकिया स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाता है। यहां से निगम क्षेत्रों में जलापूर्ति हेतु टंकियों में पानी सप्लाई किया जाता है।
उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने आवश्यक जानकारी लेते हुए जनसुविधा सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम अम्बिकापुर के महापौर डॉ अजय तिर्की, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement