भारतीय जनता पार्टी के सरगुजा जिला महामंत्री अरुणा सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी पहल बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम देश की मातृशक्ति को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का मजबूत आधार प्रदान करेगा।
उन्होंने भाजपा के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे इस विषय पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर समाज के हर वर्ग तक इसकी जानकारी पहुंचाएं और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विधायी पहल नहीं, बल्कि समावेशी और सशक्त भारत के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है, जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है।



