राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू कि विशेष रिपोर्ट,,,
लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़।।
सूरजपुर। दिनांक 19 जुलाई 2026 लगभग तीन वर्षों तक सूरजपुर जिले की कानून-व्यवस्था को नई दिशा देने वाले डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर (भापुसे) के स्थानांतरण पर शुक्रवार को विश्रामपुर स्थित ऑफिसर्स क्लब में पुलिस परिवार एवं जिला प्रशासन ने भावभीनी विदाई दी। वहीं जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह में मौजूद न्यायपालिका, जिला प्रशासन, वन विभाग, पुलिस विभाग और अन्य अधिकारियों ने श्री ठाकुर के कार्यकाल को अनुशासित, जनसेवामुखी, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सूरजपुर पुलिस ने न केवल अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता हासिल की, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास का ऐसा मजबूत रिश्ता कायम किया, जिसकी मिसाल लंबे समय तक दी जाएगी।
*अनुशासन, संवेदनशीलता और जनविश्वास बना कार्यकाल की पहचान*
डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के कार्यकाल में जिले में अपराध नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान, सड़क सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में कई प्रभावी पहल की गईं। पुलिस की कार्यशैली में पारदर्शिता लाने और आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया गया, जिससे लोगों का भरोसा पुलिस पर और मजबूत हुआ।
उनके नेतृत्व में पुलिस विभाग ने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अनेक जटिल मामलों का सफल निराकरण किया तथा पुलिसिंग को अधिक जनोन्मुखी बनाने का प्रयास किया। अधिकारियों और कर्मचारियों को सदैव सकारात्मक नेतृत्व एवं प्रेरणा देने की उनकी कार्यशैली को भी कार्यक्रम में विशेष रूप से सराहा गया।
*प्रशासनिक समन्वय से विकास और कानून-व्यवस्था को मिली मजबूती*
समारोह को संबोधित करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल ने कहा कि श्री ठाकुर ने अपने कार्यकाल में अनुशासन, दूरदर्शिता और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु तैयार किया तथा टीम भावना से कार्य करते हुए कई उल्लेखनीय सफलताएं अर्जित कीं।
कलेक्टर रेना जमील ने कहा कि प्रशासन और पुलिस के बेहतर समन्वय के कारण जिले में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ जनकल्याण एवं विकास कार्यों को नई गति मिली। उन्होंने श्री ठाकुर के नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
*नई जिम्मेदारी में भी जारी रहेगी उत्कृष्ट कार्य प्रणाली : योगेश पटेल,,,,*
सूरजपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने कहा कि प्रशांत कुमार ठाकुर के नेतृत्व में सूरजपुर पुलिस ने अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पूर्व एसएसपी द्वारा स्थापित उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, अनुशासन और जनसेवा की भावना को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा तथा जिले में प्रभावी और संवेदनशील पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाएगी।।
*सूरजपुर की टीम भावना को बताया सबसे बड़ी ताकत,,*
अपने विदाई संबोधन में डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि सूरजपुर में मिला सहयोग, सम्मान और अपनापन उनके जीवन की अमूल्य स्मृतियों में हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी ने पूरी ईमानदारी, निष्ठा और टीम भावना के साथ कार्य किया, जिसके कारण कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग, साइबर अपराधों की रोकथाम और जनजागरूकता अभियानों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि “सूरजपुर पुलिस की सबसे बड़ी ताकत उसकी टीम भावना है। इसी समर्पण और ईमानदारी ने जनता का विश्वास लगातार मजबूत किया है।” उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में भी संवेदनशीलता, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते रहने का संदेश दिया। समारोह में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, न्यायपालिका एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, सभी एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारी, जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी तथा पुलिस परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
*जनसेवा की अमिट छाप छोड़ गए डीआईजी व एसएसपी प्रशांत ठाकुर, राजधानी रिपोर्टर समाचार पत्र,,,,*
दैनिक छत्तीसगढ़ राजधानी रिपोर्टर समाचार पत्र छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला संवाददाता, सौरभ साहू ने डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के कार्यकाल को लेकर और उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए,कहा कि,,,
सूरजपुर जिले में अपने कार्यकाल के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिस अनुशासन, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जनसरोकारों के साथ पुलिसिंग की, उसने उन्हें केवल एक प्रशासनिक अधिकारी ही नहीं बल्कि जनता के बीच एक भरोसेमंद और जिम्मेदार पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित किया। उनके स्थानांतरण के साथ एक सफल कार्यकाल का अध्याय अवश्य समाप्त हुआ है, लेकिन उनके द्वारा स्थापित कार्य संस्कृति और जनविश्वास की विरासत आने वाले समय में भी सूरजपुर पुलिस के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।।



