Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
*गंगरेल डुबान क्षेत्र की 11 मछुआ सहकारी समितियों को मिला मछली पालन का पुनः हक* *मुख्यमंत्री साय ने डुबान क्षेत्र में एम्बुलेंस और राष्ट्रीय बैंक शाखा शीघ्र खोलने का दिया आश्वासन* *स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना और आवास योजना से लोगों के जीवन में आया बदलाव* रायपुर, 15 सितंबर 2025/ गंगरेल बांध डुबान क्षेत्र की मछुआ सहकारी समितियों को पुनः मछली पालन का हक मिलने पर प्रभावित समितियों के सदस्यों ने विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए अभिनंदन किया। इस अवसर पर गंगरेल डुबान क्षेत्र के तीन…
रायपुर, 15 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत के अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी एवं ग्रैंडमास्टर प्रवीण महादेव थिप्से ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री थिप्से की खेल प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव श्री विक्रम सिसोदिया सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि प्रवीण महादेव थिप्से शतरंज में ग्रैंडमास्टर की उपाधि प्राप्त करने वाले खिलाड़ी हैं और राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय भी हैं। उन्हें अर्जुन पुरस्कार…
*625 सहायक प्राध्यापक, 25 क्रीड़ा अधिकारी और 50 ग्रंथपाल के पदों पर भर्ती हेतु वित्त विभाग की मिली अनुमति* रायपुर, 14 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उच्च शिक्षा में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती हेतु बड़ा निर्णय लिया गया है जिससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और शासकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों की कमी को दूर किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार तथा उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने 700 पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान की है।…
*नरहरपुर में आयोजित ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री: क्षेत्रवासियों को दी विभिन्न सौगात* रायपुर 14 सितम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कांकेर जिले के नरहरपुर में आदिवासी समाज द्वारा आयोजित ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में आदिवासी समाज के ईष्ट आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नई उद्योग नीति में आदिवासी विकास को प्राथमिकता देते हुए…
रायपुर, 14 सितंबर 2025/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार यदि एक ही भूमि खाता (सिंगल लैण्डहोल्डिंग) में कई किसान परिवारों के नाम दर्ज हैं, तब भी प्रत्येक पात्र परिवार को अलग-अलग प्रतिवर्ष 6000 रूपए तक का लाभ प्राप्त करने का अधिकार होगा। बशर्तें वे योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र हो। प्रत्येक परिवार को न्यूनतम 6,000 रूपए वार्षिक की वित्तीय सहायता सीधे उनके खाते में उपलब्ध कराई जाएगी। योजना की पात्रता शर्तों के तहत ‘किसान परिवार’ का अर्थ पति-पत्नी और अवयस्क बच्चों से है। यदि एक ही भूमि खाते से कई परिवार जुड़े…
//अंबिकापुर// सरगुजा सेवा समिति तथा वरिष्ट नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक पीजी कालेज मैदान में आयोजित की गई जिसमें इस वर्ष प्रभु श्रीराम की विशाल शोभा यात्रा, महाआरती व भव्य रावण दहन की तैयारियों की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौपा गया। बैठक में समिति के महासचिव संजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष प्रभु श्रीराम जी की महाआरती व राज तिलक का भी आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा। इस बार की भव्य आतिशबाजी आन्ध्र प्रदेश के काकीनाड़ा से मंगवाई जा है। बैठक में प्रभु श्रीराम की शोभा यात्रा को भी भव्य बनाने के बारे…
:- थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही। :- आरोपियों के कब्जे से डेंट पुलर मशीन एवं ग्राइंडर कुल कीमती मशरुका लगभग 42000/- रुपये किया गया बरामद। :- मामले मे अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है जिनका पता तलाश किया जा रहा है। ⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नसिम कौशर सकिन मोमिनपुरा थाना कोतवाली अंबिकापुर का दिनांक 12/09/25 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अन्नपूर्णा राईस मिल के पास प्रार्थी का एनएसबॉडी रिपेयर शॉप नामक दुकान है जिसे प्रार्थी दिनांक 04/09/25…
अंबिकापुर। बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति, अंबिकापुर द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश की भव्य स्थापना, शोभायात्रा एवं शांतिपूर्ण विसर्जन के उपरांत चयनित झांकियों को पुरस्कृत करने हेतु स्थानीय सर्किट हाउस में भव्य पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पुरस्कार वितरण में जूनियर वर्ग से प्रथम पुरस्कार (₹11,000 नकद) – गुदरी के राजा समिति को, द्वितीय पुरस्कार (₹5,100 नकद) – मायापुर युवा सेवा समिति तथा तृतीय पुरस्कार (₹2,100 नकद) – विघ्नहर्ता सेवा समिति को दिया गया। सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार (₹31,000 नकद) – जागृति नवयुवक मंडल को , द्वितीय…
* दिनांक 21.09.2025 को एस.एस. फार्म हाउस भाठागांव में आरोपियों द्वारा किया जाना था पूल पार्टी इवेंट का आयोजन।* * इवेंट का प्रचार प्रसार करने के लिये सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो का किया जा रहा था उपयोग।* * अपरिचत क्लब नाम से बनाया गया था इंस्टाग्राम पेज।* * प्रकरण में इवेंट आर्गेनाईज करने वाले आर्गेनाईजर, फार्म हाउस उपलब्ध कराने वाले, प्रमोशन व प्रमोट करने वाले कुल 07 आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार।* * आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 592/25 धारा 4 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी…
*मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय बगिया में ’जशपुर पर्यटन एवं कृषि क्रांति’ का किया शुभारंभ* *जशपुर जम्बूरी से जिले के पर्यटन को मिल रही नयी पहचान, नए सीजन का आयोजन 06 से 09 नवंबर तक* रायपुर, 14 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में पर्यटन एवं कृषि क्रांति का शुभारंभ किया। जशपुर पर्यटन एवं कृषि क्रांति इको टूरिज्म और होमस्टे से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम जशपुर के स्व सहायता समूह और किसानों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा,…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
