Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही। :-लम्बित गिरफ़्तारी वारंट की तमिली मे सरगुजा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी। ⏩ थाना चौकी प्रभारियों को थाना चौकी अंतर्गत लम्बित गिरफ़्तारी वारंट एवं स्थाई वारंट की तमिली हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है, निर्देशों के परिपालन मे थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा 04 गिरफ़्तारी वारंट की तमिली की गई है। ⏩ माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ़्तारी वारंट के अनुसार *(01) लिंगो गोडसन मरावी साकिन दर्रीपारा थाना मणीपुर (02)छोटू चौधरी साकिन…
*अग्रसेन भवन कोरबा में पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल होकर किया नमन* रायपुर, 27 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कोरबा के अग्रसेन भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा अग्रवाल एवं उनके परिवार के लोगों से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल…
*मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के संग बांटी दीपावली की खुशियां* रायपुर, 26 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांग बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पूर्णतः संकल्पित है। उन्होंने कहा कि रायपुर में 5 एकड़ भूमि में दिव्यांगजनों के लिए सर्व-सुविधायुक्त पार्क का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिव्यांग बच्चों से बड़ी आत्मीयता…
अंबिकापुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया सह प्रभारी डॉक्टर मोनिका मंडरे एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश अनुसार प्रदेश संगठन महामंत्री गुलजेब अहमद द्वारा युवा कांग्रेस में तहसीन अकरम को प्रवक्ता नियुक्त किया गया। सरगुजा के कांग्रेस नेता दानिश रफीक के करीबी तहसीन अकरम को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। तहसीन के नियुक्ति से शहर के युवाओं में काफी उत्साह और चर्चाएं हो रही हैं। तहसीन काफी लंबे समय से लगातार सोशल मीडिया यूथ कांग्रेस के लिए काम करते रहे हैं।
भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कैफ़े का अवलोकन, स्वच्छता और सेवा का दिया संदेश अम्बिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में अंबिकापुर नगर निगम के अभिनव ‘गार्बेज कैफ़े’ का उल्लेख किए जाने के बाद आज भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व एवं महापौर मंजूषा भगत की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नया बस स्टैंड स्थित गार्बेज कैफ़े पहुँच कर संचालक नरेंद्र पटेल और विनोद पटेल को बधाई दी तथा कैफ़े के सुचारू संचालन पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में…
अंबिकापुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज़ आलम गांधी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। दीपावली के महापर्व के दौरान पिछले तीन दिनों में 45 से अधिक मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएँ हुईं, जो प्रदेश में शासन-प्रशासन की नाकामी को उजागर करती हैं। जारी बयान में उन्होंने कहा है कि इन घटनाओं से आम जनता में असुरक्षा और भय का माहौल व्याप्त है। सरकार को चाहिए कि वह तुरंत प्रभावी कदम उठाए, अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे और प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था बहाल करे।…
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए युवा कांग्रेस ने महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव विष्णु सिंह देव को पश्चिम चंपारण जिले के बगहा विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह फैसला युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय इकाई द्वारा लिया गया है, जिससे क्षेत्र में पार्टी की चुनावी रणनीति को मजबूती मिलने की उम्मीद है। विष्णु सिंह देव युवा कांग्रेस में सक्रिय हैं और प्रदेश स्तर पर उनकी भूमिका पार्टी के युवा विंग को मजबूत करने में अहम रही है। बगहा विधानसभा क्षेत्र, जो पश्चिम चंपारण जिले का महत्वपूर्ण हिस्सा…
:- साइबर सेल पुलिस टीम एवं साइबर वोलेंटियर द्वारा जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम। :- खिलाड़ियों को साइबर सम्बन्धी अपराध, उनके रोकथाम एवं हेल्पलाइन नंबर 1930 की दी गई जानकारी। :- कार्यक्रम के दौरान डिजिटल माध्यमो के सुरक्षित उपयोग पर की गई चर्चा। ⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत गत दिवस गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बास्केटबॉल खिलाड़ियों को डिजिटल दौर में सुरक्षित रहने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम के जरिये युवाओं को साइबर अपराधों से बचने और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के प्रति जागरूक…
*अम्बिकापुर । आज अंबिकापुर के गंगापुर तुलसी चौक के पास मंत्री छग शासन रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में ‘मन की बात’ कार्यक्रम अंतर्गत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में प्लास्टिक कचरा मुक्त शहर बनाने के लिए अपनाई गई अभिनव पहल की प्रशंसा की है। श्री मोदी ने रविवार, 26 अक्टूबर को अपने वैश्विक लोकप्रियता अर्जित कर चुके मासिक प्रसारण ‘मन की बात’ की 127वीं कड़ी में देश के साथ इस चर्चा को साझा किया। मन की बात में प्रधानमंत्री…
भाजपा पदाधिकारियों ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, लिया तैयारियों का जायज़ा अम्बिकापुर। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज शहर के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। उन्होंने शंकरघाट छठ घाट, केनाबांध तालाब छठ घाट सहित अनेक स्थलों पर पहुंचकर तैयारियों का जायज़ा लिया एवं आयोजन समिति के सदस्यों से भेंट की। जिलाध्यक्ष श्री सिसोदिया ने इस अवसर पर कहा कि छठ पर्व आस्था, शुद्धता और अनुशासन का प्रतीक है। यह पर्व सूर्य देव और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सबसे सुंदर माध्यम है। अंबिकापुर…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
