Author: Jan Darbar News

रायपुर 07 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी गुरुवार को दोपहर 12 बजे से जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

Read More

*जनसहभागिता से निर्मित भव्य श्रीरामजानकी मंदिर छत्तीसगढ़ की आस्था और एकजुटता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय* *श्रीरामजानकी मंदिर के शिखर पर लहराई धर्मध्वजा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की समृद्धि की कामना की* रायपुर 7 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के सिरकट्टी धाम आश्रम स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा मंदिर के सर्वोच्च शिखर पर धर्मध्वजा की स्थापना की। उन्होंने आश्रम को सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बताते हुए आश्रम परिसर में समरसता…

Read More

*धर्म,संस्कृति को बचाए रखने के लिए माता राजमोहिनी के मार्ग पर चलना होगा- कौशल्या साय* गोविंदपुर/प्रतापपुर पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी की 32 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा मुख्यमंत्री विष्णु देव सायजी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के मुख्य आतिथ्य व सांसद सरगुजा चिंतामणि महाराज, विधायक प्रतापपुर श्रीमती शकुंतला पोर्ते, जनजाति गौरव समाज प्रदेश महामंत्री राम लखन सिंह पैकरा के विशिष्ट आतिथ्य तथा जनजाति गौरव समाज संभागीय अध्यक्ष परमेश्वर सिंह मरकाम, जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह एवं राजमोहिनी आश्रम संचालिका श्रीमती राम बाई तथा अमित सिंह मरावी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य…

Read More

अंबिकापुर। भाजपा सरगुजा के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं पार्टी के आधार स्तंभ स्वर्गीय लरंग साय की पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा सरगुजा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने लरंग साय चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्व. लरंग साय के योगदान और जीवनी को स्मरण करते हुए जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि लरंग साय केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि सरगुजा की आदिवासी चेतना और भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक नींव के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने सादगी, संघर्ष और सेवा को अपना जीवन मंत्र बनाकर…

Read More

पीछे रह गए वार्डों में सघन जनसंपर्क और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए पालक पार्षदों की नियुक्ति अंबिकापुर । संकल्प भवन स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता एवं महापौर मंजूषा भगत की उपस्थिति में नगर निगम के पार्षदों, एमआईसी सदस्यों , पालक पार्षदों एवं छाया पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि निगम चुनाव में जानता ने भाजपा पर विश्वास जताया है और बहुमत के साथ हमने निगम में भी सरकार बनाया है, हमें जनभावना का सम्मान करते हुए…

Read More

*छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार धान खरीदी की व्यवस्था का बुरी तरह से बदहाल होना भाजपा सरकार की दुर्भावना का परिणाम …* *जगदलपुर* *छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय जगदलपुर बस्तर में धान खरीदी की धीमी गति से किसान बेहद परेशान है, सोसायटीयों से धान का उठाव न होने से जाम की स्थिति बनी हुई है,धान खरीदी पूरी तरह प्रभावित हो रही है आने वाले समय में जल्द से जल्द धान खरीदी नहीं हुई तो हजारों क्विंटल धान बर्बादी व खराब हो जाएंगे! बस्तर जिले के 30 से अधिक धान खरीदी केंद्रों में उठाव न होने से अब…

Read More

मनरेगा से अधिक पारदर्शी, प्रभावी और रोजगार बढ़ाने वाला कानून अम्बिकापुर / मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 लाया गया है, जो देश के गांवों को विकसित बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कोरिया जिला प्रभारी ललन प्रताप सिंह, जिलापंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह ,महामंत्री द्वय…

Read More

नई दिल्ली। डॉ. सलीम राज वफ्फ बोर्ड चेयरमैन (कैबिनेट मंत्री दर्ज़ा) ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नबीन जी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान डॉ. राज ने श्री नबीन को उनके नवदायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भेंट के अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई तथा आगामी योजनाओं को लेकर सकारात्मक संवाद देखने को मिला। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Read More

दिनांक 06.01.26 विवरण – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान *‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘* के तहत मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों…

Read More

:- थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा संगठित मवेशी चोर गिरोह पर की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही। :- आरोपी थाना गांधीनगर एवं थाना कोतवाली के पूर्व के मवेशी चोरी के मामलो मे भी रहे है शामिल। :- आरोपीगण बाहर बंधे एवं खुले मे विचरण कर रहे मवेशियों को बनाते थे निशाना, चारपाहिया वाहनों मे पकड़कर चोरी कर ले जाकर कर रहे थे बिक्री। :- आरोपीगण उक्त मवेशियों की तस्करी कर झारखण्ड ले जाकर बिक्री कर कारित करते थे घटना। :- आरोपी अजहर खान एवं जुनैद आलम के विरुद्ध पूर्व मे भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है, आरोपी आदतन…

Read More