Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
जन-जागरण अभियान के तहत 16 जनवरी को संकल्प भवन में भाजपा की जिला कार्यशाला अम्बिकापुर। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा विकसित भारत–जी राम जी विधेयक को लेकर जन-जागरण अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 16 जनवरी (शुक्रवार) को अपरान्ह 2 बजे, संकल्प भवन भाजपा कार्यालय, अम्बिकापुर में किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने बताया कि विकसित भारत–जी राम जी विधेयक कार्यशाला में जी राम जी बिल पर अतिथि वक्ताओं का व्यापक मार्गदर्शन मिलेगा। श्री सिसोदिया ने पार्टी के सभी अपेक्षित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं संगठनात्मक दायित्वधारियों से जिला कार्यशाला में अनिवार्य…
*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तातापानी महोत्सव का किया भव्य शुभारंभ* *तातापानी महोत्सव के लिए हर साल ₹25 लाख: आस्था, पर्यटन और स्थानीय संस्कृति को मिला स्थायी संबल* *667 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण-भूमिपूजन* रायपुर, 14 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बलरामपुर जिले में आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति सूर्य उपासना का पर्व है और यह भारतीय संस्कृति, एकजुटता तथा समृद्धि का सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री…
अंबिकापुर । मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना ट्रस्ट, अंबिकापुर द्वारा महामाया पहाड़ी स्थित गणपति धाम में भव्य पतंग प्रतियोगिता एवं तिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासियों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन उत्सव और उल्लास का केंद्र बना। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर सीएफ प्रियंका पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया तथा महापौर मंजूषा भगत उपस्थित रहीं। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती के पश्चात निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी द्वारा पतंग उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ…
अंबिकापुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के युवाओ को युवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया है, यह सम्मान कला और साहित्य के क्षेत्र में अलग लाग उपलब्धियों के लिए दिया गया है. प्रदेश से कुल 9 रत्नों को चयनित किया गया और इनमें से एक रत्न सरगुजा के हैं. सरगुजा का एक युवक जिसकी उम्र महज 26 वर्ष है, 26 वर्ष की उम्र में इस युवक ने ना सिर्फ लेखन किया, बल्कि लेखन के जरिए अपनी पहचान बनाई और छत्तीसगढ़ सरकार से सम्मान पाया है. स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर सरकार ने एक ग्रुप आवार्ड के…
*बढ़ते शहरीकरण के अनुरूप विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े अधोसंरचनाओं को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश* *रायपुर शहर विकास के रोडमैप पर हुई व्यापक चर्चा: रेल्वे,नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग बेहतर समन्वय कर विकास कार्य की गति में लाए तेजी* *रायपुर शहर एवं आसपास स्थित क्षेत्रो के समग्र विकास को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक* *कनेक्टिविटी,शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार, सड़क, पेयजल, बिजली और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष फोकस* रायपुर, 13 जनवरी 2026/रायपुर शहर के विकास में धन की कोई कमी आड़े नहीं आएगी। राज्य सरकार जनादेश और…
अंबिकापुर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के माध्यम से पंचायत स्तर पर जनसंवाद एवं जागरूकता अभियान प्रारंभ करने हेतु सरगुजा जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। श्रीमति दिव्या सिंह सिसोदिया ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा को पत्र प्रेषित कर यह सुझाव दिया है कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले “मन की बात” कार्यक्रम को प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन में सामूहिक रूप से सुनने की व्यवस्थित प्रबंध करना जनहित में उचित होगा। प्रस्ताव में उल्लेख किया गया है…
वाराणसी। अपेक्स बैंक सरगुजा के अध्यक्ष रामकिशुन सिंह के नेतृत्व में खैरवार समाज के प्रतिनिधियों ने आज वाराणसी में असम के राज्यपाल महामहिम लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें खैरवार समाज से जुड़े खेरवार तथा खरवार समाज को भी भारत सरकार के राजपत्र में शामिल कर प्रकाशित करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर खैरवार समाज के बुद्धदेव सिंह प्रांताध्यक्ष, मंगरू राम प्रदेश सचिव, जगन्नाथ सिंह तथा गाजीपुर से विनोद खरवार सहित समाज के अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा के निदेशक मंगल पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सरस्वत्ती शिशु मंदिर तरेंगा में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर स्थापित करने वाले युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी की परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह द्वारा बताया गया कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता में हुआ। उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के…
अम्बिकापुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना ट्रस्ट, अम्बिकापुर के तत्वावधान में 14 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे से भव्य पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महामाया पहाड़ी स्थित गणपति धाम परिसर में संपन्न होगा। इस संबंध में ट्रस्ट के संयोजक एवं पार्षद जितेंद्र सोनी ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है, जो नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्साह का संदेश देता है। इस अवसर पर पतंग उड़ाने की परंपरा समाज में आपसी सौहार्द, आनंद और उल्लास को बढ़ाने का माध्यम रही…
भाजयुमो सरगुजा ने आयोजित की स्वदेशी संकल्प दौड़, युवाओं में दिखा राष्ट्रभक्ति और फिटनेस का उत्साह अम्बिकापुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा प्रदेश भाजपा एवं केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान से स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ मल्टीपरपज स्कूल ग्राउंड से प्रारंभ होकर घड़ी चौक स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और स्वदेशी तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
