Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
30 दिवसीय पवित्र रमजान का महीना 19/2/26 से शुरू हो रहा है। मुसलमानों का पवित्र रमजान का 30 दिवसीय महीना 19 फरवरी से आरम्भ हो रहा है कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा ! (1) 19/2/26 को 6:1 मीनट पर अफतारी का प्रोग्राम होगा। (2) 18/2/26 से मस्जिदों में रात 8:00 बजे से तराबी का प्रोग्राम होगा, जामा मस्जिद में हाफिज़ व कारी असीमुद्दीन साहब के द्वारा तरावी सुनाया जाएगा (3) 30 दिवसीय रमजान का महीना समाप्त होते ही । ईद’ का व्योहार मनाया जायेगा। हर साल की तरह इस वर्ष भी अंजुमन कमेटी इस त्योहार हेतु…
आज राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर लगातार 1.30 घंटे तक ग्रामीणजन ने मास्क लगाकर चक्काजाम किया गया… अंबिकापुर/ ग्रामीणजन को राष्ट्रीय राजमार्ग के एस डी ओ निखिल कुजूर द्वारा आश्वासन दिया गया की आज से धूल से निजात पाने 2 गाड़ियाँ लगातार चलेंगी ,10 दिन के अंदर सारे गड्ढे भर दिए जायेंगे और पूर्ण कार्य भी समयसीमा के अंदर करा लिया जाएगा ।पेयजल के लिए ई ई पी एच ई ओमकार सिंह ने बताया कि लगभग साल भर में जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण होगा और बांक डैम से पानी का सप्लाई होगा ,इस दौरान ग्राम असोला ,रनपुर,देवगढ़,सोनपुर में अप्रैल…
मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण की जारी प्रक्रिया में फार्म 7 का उपयोग कर हजारों मतदाताओं के नाम कटवाने के संगठित प्रयास के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार नायक से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है। अपने ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने यह मांग की है कि फार्म 7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं का नाम कटवाने वाले तत्वों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाये। एस आई आर की प्रक्रिया के दूसरे चरण में दावा आपत्ति के…
रायपुर: राजीव भवन में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजीव भवन में अल्पसंख्यकों—विशेषकर ईसाई समुदाय—पर बढ़ते अत्याचारों तथा एसआईआर में ली गई कथित फर्जी आपत्तियों को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता में निम्न बिंदुओं को प्रमुखता से उठाया गया— छत्तीसगढ़ में क्रिश्चियन समुदाय के विरुद्ध लगातार हो रही घटनाओं पर भाजपा सरकार की चुप्पी। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान एक ही समुदाय, विशेषकर मुस्लिम समाज, को निशाना बनाकर आपत्तियाँ दर्ज किए जाने के गंभीर आरोप। निर्वाचन आयोग की भूमिका संदिग्ध? प्रशासनिक तंत्र के खुला दुरुपयोग और राजनीतिक संरक्षण के…
*नगरीय निकायों में ऐतिहासिक जनादेश का एक वर्ष: सुशासन, पारदर्शिता और विकास पर जनता की मुहर — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *रायगढ़ में महापौर श्री जीवर्धन चौहान से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने किया जनादेश का स्मरण* रायपुर 15 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले वर्ष आज ही के दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। यह परिणाम सुशासन, पारदर्शिता और विकास के प्रति जनता की स्पष्ट आस्था की अभिव्यक्ति है। मुख्यमंत्री श्री साय आज रायगढ़ प्रवास के…
* थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोहका स्थित एक मकान में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते आरोपी को किया गया गिरफ्तार।* * आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 1,80,000 रुपये किया गया है जप्त।* * मोबाईल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, विभिन्न एटीएम कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य मशरूका भी किया गया है जप्त।* * जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,55,000/- रूपये।* * आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 65/26 धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) का अपराध…
अम्बिकापुर । भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रेमानन्द तिग्गा द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा जिलापदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों के नाम शामिल हैं। भारत सिंह सिसोदिया ने नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि हमें पूर्ण विश्वास है कि नव नियुक्त सभी पदाधिकारी एवं सदस्य संगठन की रीति-नीति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को और अधिक सशक्त…
अम्बिकापुर/ नेता प्रतिपक्ष शफ़ी अहमद ने नगर निगम के नए भवन का उद्घाटन आनन-फानन और गोपनीय तरीके से किए जाने को लोकतंत्र, पारदर्शिता और स्थानीय स्वशासन की भावना पर सीधा हमला बताया है। उन्होंने कहा यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनता द्वारा चुने गए पार्षद,जो नगर निगम की रीढ़ हैं,उन्हें इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सूचना तक नहीं दी गई। क्या नगर निगम किसी एक दल या व्यक्ति की निजी संपत्ति है, या यह जनता के जनादेश से चलने वाली संस्था है? उन्होंने कहा कि पार्षद अपने-अपने वार्ड की समस्याओं के समाधान और योजनाओं की निगरानी में निरंतर…
अंबिकापुर । आज स्थानीय पर्पल आर्किड होटल में केंद्रीय बजट 2026-27 अंतर्गत व्यापारी संवाद सम्मेलन सम्पन्न हुआ। भाजपा सरगुजा द्वारा आयोजित व्यापारी प्रकोष्ठ के संभागीय सम्मेलन को मुख्य अतिथि वक्ता कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया एवं विधायक लुण्ड्रा प्रबोध मिंज ने संबोधित किया। अपने संबोधन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह बजट रोजगार, आत्मनिर्भरता, इंफ्रास्ट्रक्चर, किसानों की आय, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के भविष्य पर केंद्रित है। मोदी सरकार का लक्ष्य है तेज विकास, मजबूत अर्थव्यवस्था और हर वर्ग की भागीदारी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में सभी उत्पाद एवं वस्तुओं…
जशपुर, 12 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, जिला जशपुर ने शिक्षकों के लंबित सेवा एवं पेंशन संबंधी मुद्दों को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित करते हुए एक विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया है। यह ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री, शिक्षा सचिव एवं लोक शिक्षण संचालनालय को संबोधित करते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा गया। संगठन ने इसे शिक्षकों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा जताई है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि ज्ञापन में माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर द्वारा विभिन्न याचिकाओं में दिए गए…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
