Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
आपको अवगत कराते हुए अति हर्ष हो रहा है कि भाजपा नीति मंच के प्रति आपकी लगन व निष्ठा को देखते हुए राष्ट्रीय संरक्षक भाजपा नीति मंच माननीय राम कृष्ण भार्गव जी पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मिश्रिख विधायक के निर्देश पर भाजपा नीति मंच के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी फतेउद्दीन खान कादरी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नीति मंच, अल्पसंख्यक मोर्चा मो. इसराईल जी की सहमति से भाजपा नीति मंच में ..प्रदेश प्रभारी, अल्पसंख्यक छत्तीसगढ़… पद पर मनोनीत किया जाता है। हमें आशा ही नही बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप माननीय प्रधानमंत्री जी एवं भाजपा सरकार…
चांदो मंडल से सोनू गुप्ता बने अध्यक्ष, बबन गुप्ता महामंत्री नियुक्त .. अध्यक्ष ने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से कार्यकर्ताओं का किया आभार व्यक्त…. भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की घोषणा की गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मा० किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री मा० पवन साय जी के मार्गदर्शन में यह नियुक्ति संपन्न हुई। युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मा० राहुल टिकरिया जी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मा० ओमप्रकाश जायसवाल जी की अनुशंसा पर चांदो मंडल में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। घोषणा के…
*किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि* *मुख्यमंत्री को धान से तौलकर प्रदेश के अन्नदाताओं ने जताया आभार* *मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 28 फरवरी को बिलासपुर जिले में आयोजित होगा राज्य स्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम* रायपुर, 27 फरवरी 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है और किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना…
*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने की सौजन्य मुलाकात, खेल विकास पर हुई सार्थक चर्चा* रायपुर 26 फरवरी 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्री कपिल देव को बेल मेटल से बनी प्रतिकृति, पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार…
नेता प्रतिपक्ष के आरोपों को बताया भ्रामक और ‘गंदी राजनीति’, मेडिकल कॉलेज और एनएबीएल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए पीलिया से मौत की खबरों का किया खंडन अम्बिकापुर । नगरपालिक निगम अंबिकापुर के मोमिनपुरा तथा नवागढ़ क्षेत्र में दूषित पानी सप्लाई के नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के आरोपों का खंडन करते हुए नगर निगम एम आई सी जल प्रदाय प्रभारी जितेंद्र सोनी ने इसे भ्रामक व पूर्णतः असत्य बताया है । उन्होंने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा है कि नेता प्रतिपक्ष बिना किसी आधार के आम जानता के बीच अफवाह फैला कर भय…
अंबिकापुर से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है तीन साल से एक महिला अमृता नाग द्वारा अधिवक्ता ना होते हुवे अधिवक्ता की वेशभूषा (पोशाक) धारण कर नक़ली वकील बनकर पक्षकारों से पैसों की ठगी करने,न्यायालय में फर्जी वकालत नामा लगाकर प्रकरण में पैरवी करने के मामले में महिला के विरुद्ध थाना कोतवाली ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 204,204,318(4),335 के तहत अपराध दर्ज विवेचना में लिया गया। अमृता नाग आ स्व इंद्र देव नाग ग्राम भुलसी तहसील कुसमी जिला बलरामपुर के द्वारा विगत तीन चार वर्ष पूर्व से न्यायालय में अधिवक्ता बनकर वकील का पोशाक धारण करके पक्षकारों से…
(रमज़ान आदेश विवाद पर स्पष्टता, जवाबदेही एवं क्षमायाचना की मांग) रशीद अहमद अंसारी अम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ रमज़ान माह जैसे पाक और बरकतों भरे समय में जारी कथित आदेश को लेकर प्रदेश में जो भ्रम और विरोधाभास की स्थिति बनी है, उससे रोज़ेदारों की भावनाओं को गहरा आघात पहुँचा है। एक ओर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जनाब सलीम राज द्वारा जारी पत्र में रमज़ान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति शासन द्वारा दिए जाने की बात कही गई, वहीं दूसरी ओर राज्य शासन के आधिकारिक विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसा…
रायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को घोषणा का प्रदेशभर में स्वागत किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से कर्मचारियों और उनके परिजनों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस संबंध में रेहान रजा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ ने माननीय मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा लंबे समय से कर्मचारियों को प्रमुख मांग रही है, जिसे राज्य सरकार ने बजट में शामिल कर कर्मचारियों को बड़ी राहत प्रदान की है।
पुतला दहन के दौरान पुलिस के द्वारा बेवजह विवाद एवं दोहरे रवैये के उपरांत युवा कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन का भी पुतला फूंका। कांग्रेस का आरोप है कि एप्सटीन फाइल में मोदी और उनके मंत्री मंडल के सदस्यों और उद्योगपति मित्रों का नाम आने के दबाव और अमेरिका के कोर्ट में फंसे अडानी को बचाने के लिये मोदी सरकार ने ट्रंप के सामने सरेंडर करते हुए देश के आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचाने वाला ट्रेड डील कर लिया है। मोदी सरकार के इस सरेंडर नीति के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से AI समिट के दौरान…
अंबिकापुर। एआई समिट के दौरान भारत मंडपम, नई दिल्ली में युवा कांग्रेस द्वारा किए गए अमर्यादित, अभद्र एवं अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में आज स्थानीय घड़ी चौक अंबिकापुर में भाजपा सरगुजा महिला मोर्चा द्वारा तीव्र विरोध प्रदर्शन किया गया। महापौर मंजूषा भगत एवं प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री फूलेश्वरी सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। इस अवसर पर शुभांगी बिहाड़े ने तीखा वक्तव्य देते हुए कहा कि एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस प्रकार का अर्धनग्न…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
