Author: Jan Darbar News

अंबिकापुर। अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश अग्रवाल को छत्तीसगढ़ शासन में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का केबिनेट मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद भाजपा सरगुजा में हर्षोल्लास का माहौल रहा। इस उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय संकल्प भवन में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आतिशबाज़ी की और मिष्ठान वितरण कर खुशी साझा की। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के आह्वान पर बड़ी संख्या में मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर के कार्यकर्ता, पार्षद एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने कहा…

Read More

जयंती पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सामुहिक रूप से सद्भावना दिवस की शपथ भी दिलाई गई। आज आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा किराजीव गांधी यह साहस था कि उन्होंने यह स्वीकार किया कि जनता को भेजे गये 1 रु में मात्र 15 पैसे पहुंच रहे हैं। बीच का सिस्टम 85 पैसे कहा रहा है। यह समस्या बगैर तकनीक के समाप्त नहीं हो पाती। इसे ही ध्यान रखते हुए उन्होंने पंचायती राज और संचार क्रांति पर काम किया जिसके फलस्वरूप आज की सरकारें लोगों को खाते तक सीधे सहायता पहुँचा रही…

Read More

राजपुर (बलरामपुर)। राजपुर महाविद्यालय में एनएसयूआई ने छात्र नेता आदित्य विभु जायसवाल के नेतृत्व में पोस्टकार्ड अभियान चलाया। यह अभियान भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ वोट चोरी के विरोध में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी ने चुनाव आयोग को संबोधित पोस्टकार्ड लिखकर यह मांग की कि तुरंत डिजिटल वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाए और फर्जी वोटरों के जरिए हो रही धांधली पर रोक लगाई जाए। इस अवसर पर छात्र नेता आदित्य विभु जायसवाल ने कहा “भाजपा की सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से चुनाव में…

Read More

रायपुर, 20 अगस्त 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में सर्वश्री गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल एवं गुरू खुशवंत साहेब को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीपरिषद के सदस्यगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी उपस्थित थे।

Read More

*स्वास्थ्य विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के मध्य एमओयू सम्पादित* *अम्बिकापुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और धरमजयगढ़ में 100 बिस्तर अस्पताल स्थापित करेगा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन* *बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप और 2500 शिशुगृह संचालित करने फाउंडेशन की योजना* रायपुर 19 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के विषय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के…

Read More

Cabinet expansion : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का विस्तार तय हो गया है। यह शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह साढ़े 10 बजे राजभवन में आयोजित किया जाएगा। भाजपा विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि करते हुए लेटर जारी किया है। *नए मंत्री कौन होंगे?* सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार में तीन नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। इनमें शामिल हैं: *दुर्ग विधानसभा से विधायक गजेंद्र यादव* *अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल* *आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब* तीनों विधायकों को…

Read More

:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर मे बैंक प्रबंधको की बैठक की गई आयोजित। :- साइबर ठगी के मामलो के पत्राचार के बाद भी जानकारी देने मे अनावश्यक विलम्ब करने पर बैंक प्रबंधको कों जानकारी समय पर प्रदान करने दिए गए सख्त दिशा निर्देश। :- बैंक खातों के संदिग्ध लेनदेन की जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा साइबर सेल मे प्रदान करने हेतु बैंक प्रबंधको कों दिए गए सख्त दिशा निर्देश। :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा बैंक प्रबंधको से आमजनों कों साइबर जागरूकता के सम्बन्ध मे जागरूक करने हेतु आगामी कार्ययोजना की…

Read More

इंदिरा गाँधी क़ृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित क़ृषि विज्ञानं केंद्र, मैनपाट–सीतापुर द्वारा इंदिरा गाँधी क़ृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल व निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस. एस. टुटेजा के निर्देशानुसार व क़ृषि विज्ञानं केंद्र मैनपाट के वरिष्ठ बैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ राजेश चौकसे के मार्गदर्शन में रामतील की उन्नत खेती विषय पर प्रशिक्षण व आदान स्वरूप रामतील बीज वितरण किया गया! प्रशिक्षण में कार्यक्रम के संयोजक श्री प्रदीप कुमार लकड़ा ने रामतील की खेती के वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का सलाह दिए और छिड़कावां विधि को छोड़कर लाइन से लगाने का सलाह दिए साथ ही प्राकृतिक खेती…

Read More

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने दोपहिया शो रूम संचालकों को वाहन के साथ हेलमेट बेचना अनिवार्य करने जारी किया पत्र, अवहेलना पर की जाएगी कार्यवाही* रायपुर जिला में सड़क हादसों में दोपहिया चालकों की सिर पर चोट लगने से हो रही लगातार मौतों पर नियंत्रण की दिशा में रायपुर पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही मोटरयान अधिनियम की कार्यवाही भी कर रही है। समय-समय पर विभिन्न संस्थानों के सहयोग से हेलमेट वितरण भी किया गया । पुलिस की 07 महीने में बिना हेलमेट पर 20495 कार्यवाही व…

Read More

//अंबिकापुर// पिछले दिनों “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ संत श्री 108 हरकेवल दास जी महाराज के सानिध्य में माता राजमोहिनी देवी वार्ड क्रमांक-12 में “मोर तिरंगा मोर अभिमान” “हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत शानदार तिरंगा यात्रा निकाली गई। वार्ड पार्षद मनोज गुप्ता के नेतृत्व में तथा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे, पूर्व पार्षद रविन्द्र गुप्त भारती, संत हरकेवल बीएड कॉलेज प्राचार्य अंजन सिंह सहित विद्यार्थियों व वार्ड के गणमान्य जनों की उपस्थिति में श्याम मंदिर दत्ता कॉलोनी से निकली तिरंगा यात्रा सूर्य मंदिर तालाब होते हुए…

Read More