Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
रायपुर, 05 नवम्बर 2025/उप राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका उपस्थित थे।
रायपुर, 05 नवम्बर 2025/उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजभवन में आधुनिक असम के सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना एवं राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्री हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
*मुख्यमंत्री ने नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस दिखाने वाले दो शहीदों के परिजनों और 12 पुलिस जवानों को प्रदान किए वीरता पदक* रायपुर, 4 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम राज्योत्सव के चौथे दिन नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राज्योत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने अपनी स्थापना के 25 वर्षों में विकास की नई गाथा लिखी है। राज्य ने हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 1 नवम्बर को…
*छत्तीसगढ़ के युवा नवाचार से रच रहे तकनीकी भविष्य – मुख्यमंत्री ने किया आइडियाथॉन विजेताओं का सम्मान* रायपुर, 4 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नया रायपुर स्थित मेफेयर होटल में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘टेक स्टार्ट’ का यह आयोजन राज्य में नवाचार और तकनीकी उद्यमिता को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर पर उन्होंने ‘आइडियाथॉन 2025’ के विजेताओं को सम्मानित किया और छत्तीसगढ़ शासन के साथ पार्टनरशिप एक्सचेंज करने वाली इकाइयों को एग्रीमेंट पत्र सौंपे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित तकनीकी क्षेत्र…
आज दिनांक 3 नवंबर 2025, दिन सोमवार को संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय, अंबिकापुर सरगुजा में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस एवं रजत जयंती महोत्सव 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ी नक्शा के माध्यम से लोक-संस्कृति, कलाकृतियां एव महान विभूतियों की झलकियों से सजाया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम लखन सिंह पैकरा, पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा जनजातीय गौरव…
इसमें सरगुजा जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ ही साथ सांगठनिक ब्लॉक अध्यक्ष एवं वहां नवगठित मंडलों के अध्यक्षों सहित कांग्रेस के मोर्चा, विभाग एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को विशेष गहन पुनरिक्षण (ैप्त्) की प्रक्रिया को समझाते हुए उन्हें प्रशिक्षित किया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी0एस0 सिंहदेव की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस प्रशिक्षण सत्र में एस0आई0आर0 के प्रत्येक पहलुओं को सूक्ष्मता से समझाते हुए पार्टी के नेताओं और कार्यकार्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत करते हएु कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा कि कांग्रेस ने सरगुजा जिले के 787 मतदान केन्द्रो…
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जनजागरूकता रैली के माध्यम से इस विषय पर जनता को अवगत कराया जाएगा, जिससे न्याय व्यवस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर आम नागरिकों का समर्थन और सहभागिता सुनिश्चित हो सके। अनिल सोनी द्वारा बताया गया कि यह रैली दिनांक 06 नवम्बर 2025 (गुरुवार) को प्रातः 11:00 बजे जिला न्यायालय परिसर, अंबिकापुर से प्रारंभ होकर महामाया चौक, सदर रोड, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, ब्रह्म रोड, संगम चौक होते हुए गांधी स्टेडियम में आकर पूर्ण होगी। रैली के उपरांत गांधी स्टेडियम के सामने एक सभा का आयोजन…
*बाईक चलाते समय हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने हेतु आम जनता से अपील* *नशे का सेवन कर वाहन चालकों पर तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश* 0000 पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के परिपालन व वर्तमान समय में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रण लाने के उद्देश्य से आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु रेंज के समस्त जिला मुख्यालयों व थाना चौकी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 01.11.2025 से 15.11.2025 तक “जनजागरूकता यातयात विशेष अभियान” चलाने हेतु समस्त पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया…
Balrampur News : अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में बने गुप्त चेंबर से 106 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग पांच लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी बिहार राज्य के रोहतास जिले का रहने वाला है, जो उड़ीसा से गांजा लेकर सासाराम जा रहा था। पुलिस को यह सफलता पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के निर्देशन में मिली। जिले में…
*रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रायपुर में होगा एमआरएफ नेशनल सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप 2025 का भव्य आयोजन* रायपुर, 3 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राजधानी रायपुर का बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम आगामी 8 और 9 नवम्बर को रफ्तार, रोमांच और युवाओं के उत्साह का मंच बनेगा। रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में आयोजित यह विशेष कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की नई ऊर्जा, नवाचार भावना और युवा सामर्थ्य का प्रतीक होगा। छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एमआरएफ नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैम्पियनशिप 2025 का यह भव्य आयोजन न केवल रोमांचक मोटर स्पोर्ट्स को…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
