Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
बिलासपुर. चालान पेश करने पीड़ित से पैसा मांगने वाले आरक्षक को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है. यह मामला बिलासपुर जिले के सीपत थाने का है. आरक्षक सुभाष मरावी ने मारपीट के पीड़ित सुमित वस्त्रकार से पैसे की मांग की थी. पीड़ित युवक की शिकायत पर एसएसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक को निलंबित किया है.
अंबिकापुर- शहर के आर्टिस्टों के बीच सोशल मीडिया पर विवाद तेज हो गया है.. सिंगर स्वप्निल जायसवाल ने सत्तीपारा निवासी संजय सिंह और गिटारिस्ट अंकित ताम्रकार पर शराब के नशे में मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है..उनका कहना है कि घटना में उनके पैर में फ्रैक्चर और कान में गंभीर चोट आई है.. हालांकि, गिटारिस्ट अंकित ताम्रकार ने पलटवार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में शेयर कर इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है.. अंकित का कहना है कि वे शराब पीते ही नहीं, ऐसे में स्वप्निल की बातों में…
सरगुजा जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी खुशबू गुप्ता ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। हरियाणा में आयोजित होने जा रही 4वीं फास्ट फाइव सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए उनका चयन छत्तीसगढ़ राज्य टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 28 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक हरियाणा में खेली जाएगी। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा की खिलाड़ी खुशबू गुप्ता प्रतिदिन गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल ग्राउंड में अभ्यास करती हैं। अपनी निरंतर मेहनत और संघर्ष के बल पर उसने पहले भी नेटबॉल में सरगुजा को कई बड़ी उपलब्धियाँ दिलाई हैं और अब…
अंबिकापुर। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे SSC छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर बल प्रयोग की कड़ी निंदा की है। श्री आलम ने कहा कि आज पूरे देश का युवा भर्ती परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक और लगातार हो रहे घोटालों से त्रस्त है। भाजपा शासन में न केवल भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार बढ़ा है बल्कि पारदर्शिता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। युवा वर्ग का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है और सरकार उनकी…
इस इस अवसर पर अतिथि के रूप में श्रीमान आलोक दुबे, पार्षद, श्रीमान मनीष सिंह, पार्षद, श्रीमान शशिकांत जायसवाल, पार्षद की गरिमामयी उपस्थिति रही। महाविद्यालय प्राचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की वर्तमान स्थितियों से भी अवगत कराया। प्रोफ़ेसर डॉ जेवियर कुजूर एवं डॉ नीलाभ कुमार ने पुष्प पौधों से अतिथियों का स्वागत किया।अतिथि उद्बोधन के रूप में श्रीमान आलोक दुबे ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मनीष सिंह जी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों की समस्याओं से हर समय रूबरू होने का आश्वासन दिया। विद्यार्थियों ने रसायनशास्त्र एवं गणित विषयों में…
अंबिकापुर। सरगुजा सेवा समिति, नागरिक समिति एवं जिला प्रसाशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले विशाल रावण दहन (विजयादशमी महोत्सव) 2025 की प्रथम महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आज श्रीराम मंदिर प्रांगण में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती रजनी रवि शंकर त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, महासचिव संजय अग्रवाल, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह (टिन्नी), राजेश कश्यप, राजीव विश्वकर्मा, विद्यानंद मिश्रा, राजीव अग्रवाल, सचिव श्रीमती मधु चौदहा, दूधनाथ गोस्वामी, नरेन्द्र सिंह टुटेजा,आलोक दुबे, करताराम गुप्ता, मधुसूधन शुक्ला, विवेक दुबे, महेंद्र अग्रवाल, मनोज सोनी, मयंक जायसवाल, वीर सोनी, अनुराग शुक्ला,…
:- डायल-112 में तैनात पुलिस कर्मचारियों एवं ERV चालकों को सी-डेक रायपुर द्वारा दिए गए नये PFT (Portable Field Tarminal) सिस्टम उपकरण के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण। :-कुल 37 पुलिस कर्मचारी एवं वाहन ड्राइवर हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम से लाभान्वित। :- त्वरित सेवा एवं उन्नत उपकरणो के माध्यम से डायल 112 की योजना कों और अधिक प्रभावी बनाने आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम। :- रिस्पॉन्स टाइम कम करने सहित आपातकालीन सेवा मे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं किये जाने हेतु किया गया निर्देशित। ⏩ डायल 112 की आपातकालीन सेवाओ कों और अधिक प्रभावी बनाने के क्रम मे…
*//राजनीतिक विश्लेषण//* पिछले दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजनीति में दो बड़े परिवर्तन हुए, जिनमें एक है सत्तासीन भाजपा सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार तथा दूसरा भाजपा प्रदेश संगठन में कार्यसमिति पदाधिकारियों की घोषणा। दोनों ही अत्यंत महत्वपूर्ण बड़े परिवर्तन में सरगुजा को मिले अत्याधिक महत्व व सम्मान ने लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचा है। मंत्रिमंडल विस्तार में जहां अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लिया वहीं दूसरी ओर प्रदेश भाजपा में महामंत्री के रूप में सरगुजा से भाजपा नेता अखिलेश सोनी को अवसर मिला। अप्रत्याशित रूप से एक साथ मंत्री और महामंत्री…
मैनपाट विकासखण्ड मैनपाट के हायर सेकेंडरी कमलेश्वरपुर में आत्मानंद प्राचार्य राफेल बेक एवं BPO सतनारायण भगत के उपस्थिति मे विकासखण्ड स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे संकुल समन्वयक काजेश कुमार घोष व कल्पदेव यादव,के साथ साथ हायर सेकेण्डरी के व्याख्याता समयलाल चौहान, चंद्रकांत वैष्णव के साथ अन्य शिक्षक उपस्थित रहें। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल मे विनोद कुमार ,श्रीमती कविता, श्रीमती कृष्णा वर्मा , श्रीमती शीला एक्का रहे। विकासखंड मैनपाट के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के लगभग 60 छात्र छात्राओं ने इस प्रतियोगिता मे भाग लिया। आयोजित होने ब्लॉक स्तरीय सड़क सुरक्षा वाद…
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आदिवासी विकास विभाग से जुड़ा बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. जांच में खुलासा हुआ है कि विभाग में पदस्थ रहे दो पूर्व सहायक आयुक्तों और एक क्लर्क ने मिलकर पांच सालों के भीतर 45 फर्जी टेंडर जारी किए. गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है और तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. कलेक्टर के निर्देश पर वर्तमान सहायक आयुक्त राजीव नाग ने सिटी कोतवाली में आवेदन दिया है. जानकारी के मुताबिक, साल 2021 से 2025 तक डीएमएफ…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
