Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
इंदिरा गॉधी कृषि विश्वविद्यालय के अतंगर्त संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, मैनपाट-सीतापुर के द्वारा दिनांक 29 अगस्त 2025 को भगवान श्री बलराम जयंती सह किसान दिवस के उपलक्ष्य मे ‘‘प्राकृतिक खैती, गौ कृषि वाणिज्यम् एवं तिलहन उत्पादन’’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सरगुजा श्री राज कुमार गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुभारंभ भगवान श्री बलराम जी की पुजा अर्चना कर किया गया। श्री अनिल अग्रवाल जी के द्वारा रासायनिक ऊर्वरकों का कम से कम उपयोग एवं…
अंबिकापुर/ छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने कहा है कि बिहार में लोकतंत्र और संविधान की गरिमा को शर्मसार करने वाली एक निंदनीय घटना घटित हुई है। पटना स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में कायराना हमला किया गया। यह हमला न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है, बल्कि भाजपा की बौखलाहट और राजनीतिक दिवालियापन का जीता-जागता प्रमाण भी है। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग यह स्पष्ट करना चाहता है कि भाजपा आज पूरी तरह घबराई हुई है। श्री राहुल गांधी जी की वोटर अधिकार यात्रा को…
सरगुजा की आम जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित है यह उपलब्धि- राजेश अग्रवाल //अंबिकापुर// संस्कृति, पर्यटन व धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रभार ग्रहण पश्चात प्रथम सरगुजा आगमन पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने शानदार तथा एतिहासिक स्वागत किया। स्थानीय सरगुजा बॉर्डर ग्राम तारा से शुरू हुआ स्वागत अभिनंदन का सिलसिला डांडगाँव, उदयपुर, नावापारा, लखनपुर, लहपतरा, मेंडराकला, भित्तीकला, बिलासपुर चौक, हनुमान मंदिर चौक, हॉस्पिटल चौक, अग्रसेन चौक, जय स्तंभ चौक, सदर रोड, महामाया चौक, संगम चौक, देवीगंज रोड, विवेकानंद घड़ी चौक होते हुए भाजपा कार्यालय संकल्प भवन पहुंचकर समाप्त हुई। रास्ते भर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों…
*निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने पर हुई चर्चा* 28 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सियोल में दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े व्यापार संगठन कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) के चेयरमैन श्री जिन सिक युन और वाइस प्रेसिडेंट श्री किम की ह्यून से मुलाकात की। 77,000 से अधिक सदस्यों वाला यह संगठन एशिया का अग्रणी व्यापारिक मंच है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति 2024–30, प्राकृतिक संसाधनों और कुशल मानव संसाधन की ताकत को रेखांकित करते हुए निवेश, तकनीकी हस्तांतरण…
रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माताजी के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा के मंच से जिस स्तर की गंदी, अभद्र और शर्मनाक भाषा का प्रयोग किया गया वह न सिर्फ राजनीति की मर्यादा का चीरहरण है, बल्कि भारतीय संस्कृति और संवेदनशीलता पर सीधा हमला है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने इस घटना को “राजनीतिक नीचता की पराकाष्ठा” बताते हुए तीखा हमला बोला और कहा कि ऐसी ओछी हरकतें अब बर्दाश्त से बाहर हैं। डॉ. राज ने कहा कि राहुल और तेजस्वी पहले ही बिहार की अस्मिता को…
अम्बिकापुर/शहर के वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा सह निर्देशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर, वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी कर्मयोग राज्य समन्वयक आर्ट ऑफ लिविंग छत्तीसगढ़ सह सरगुजा संभाग प्रभारी, वरिष्ठ समाजसेवी देव राज सिंह बाबरा,वरिष्ठ समाजसेवी राजीव पाठक निदेशक सरगुजा सेवा उन्नति संस्था अम्बिकापुर एवं उर्जावान युवा समाजसेवी अनिल कुमार मिश्रा समन्वयक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा सह मुख्यकार्यकारी छत्तीसगढ़ प्रचार एवं विकास संस्थान अम्बिकापुर ने नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल बंसल से मुलाकात कर आगामी त्योहारों, रैलियों एवं अन्य उत्सवों में ध्वनि विस्तारक…
*औद्योगिक नीति 2024–30, प्राकृतिक संसाधन, कुशल मानव संसाधन और मजबूत कनेक्टिविटी से छत्तीसगढ़ बना वैश्विक साझेदारी का आदर्श गंतव्य : मुख्यमंत्री* रायपुर 28 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन और निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी प्रो-एक्टिव एवं विकासोन्मुख औद्योगिक नीति 2024–30, प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों और प्रशिक्षित जनशक्ति के बल पर वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
मैनपाट विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जामकानी में 19/08/2025 को रात के 12 बजे एक ट्रक से यूरिया श्री शंभुनाथ मिश्रा के घर डंफ करते हुए किसानों और स्थानीय युवकों द्वारा पकड़कर पुलिस और तहसीलदार को सूचित किया गया । रात में ही शंभूनाथ मिश्रा के घर यूरिया खाद का भंडारण किया गया और गजेन्द्र राय प्रोपराइटर राय कृषि सेवा केंद्र द्वारा ताला लगा दिया गया। पुलिस की उपस्थिति में अवैध परिवहन करते ट्रक को जाने दिया गया। बाद में तहसीलदार श्री तुषार माणिक और पटवारी की उपस्थिति में पंचनामा बनाकर भंडारित यूरिया को जप्त कर एक…
गरियाबंद. झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है. पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है. यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्रा का है. *जानिए पूरा मामला ?* दरअसल, पेंड्रा ग्राम निवासी पुरुषोत्तम ध्रुव (40 वर्षीय) को बवासीर की शिकायत थी, जिसका इलाज कराने के लिए उसने ओडिसा सीमा में रहने वाले झोला छाप डॉक्टरों को संपर्क किया. 20 अगस्त को बबलू टांडी और संजू राजपुत नाम के दो युवक पुरुषोत्तम के घर पहुंचे. उन्होंने इलाज के लिए 30 हजार में सौदा…
सूरजपुर. शारीरिक और आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री विशंभर यादव ने सीएम से इच्छा मृत्यु की मांग की थी. इसकी खबर जन दरबार डॉट कॉम ने मंगलवार को प्रकाशित की थी. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संज्ञान लिया है और सूरजपुर जिले के कांग्रेस नेता पंकज तिवारी के मोबाइल से विशंभर यादव और उनकी पत्नी से बात की है. उन्हें उचित इलाज का आश्वासन दिया और इलाज के लिए रायपुर बुलाया है. बीजेपी के पूर्व मंडल महामंत्री द्वारा सीएम से इच्छा मृत्यु की मांग करने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
