Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
अंबिकापुर/बलरामपुर जिले में खस्ता हाल सड़क को शिक्षकगणों ने अपनी मेहनत और श्रमदान से दुरुस्त कर चलने योग्य बनाया। यह कार्य समाज और बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया, किंतु शासन-प्रशासन ने इसे गलत ठहराते हुए संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया। यह कदम अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शिक्षकों के मान-सम्मान को ठेस पहुँचाने वाला है। क्या भाजपा सरकार का सुशासन यही है? दो दिन बाद ही शिक्षक दिवस मनाया जाना है। ऐसे अवसर पर जहाँ श्रमदान करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाना चाहिए था, वहीं प्रशासनिक दबाव में नोटिस थमाना शिक्षकों के आत्मसम्मान…
*मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में संयुक्त पावर कंपनीज मुख्यालय भवन की रखी आधारशिला* *एक पेड़ माँ के नाम अभियान में किया वृक्षारोपण* *रजत जयंती वर्ष पर साझा की 25 वर्षों की विकास यात्रा* रायपुर, 03 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया। रजत जयंती वर्ष और गणेश चतुर्थी जैसे पावन अवसर पर सम्पन्न इस समारोह में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भवन का थ्री-डी मॉडल अनावृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता…
*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर* *बस्तर में शुरू होगा 200 करोड़ की लागत से 240 बिस्तरों का हाई-टेक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, अब मरीजों को इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा रायपुर और बिलासपुर* रायपुर, 03 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की…
राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 28 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपए बताई जा रही है। इस अभियान में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने अहम भूमिका निभाई। उनकी टीम ने ट्रेनों और स्टेशन परिसर में लगातार आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें संदिग्धों से…
रायपुर, 02 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताश्री के संबंध में कांग्रेस और राजद नेताओं द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी को अत्यंत आपत्तिजनक बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वाणी ही मनुष्य के संस्कारों का सचित्र प्रतिबिंब होती है और इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी विपक्षी दलों के दोषपूर्ण संस्कारों का दर्पण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं, विश्व के भी सम्मानित नेता हैं। उनकी स्वर्गीय माताश्री पर अशोभनीय टिप्पणी करना न केवल एक व्यक्ति विशेष…
अम्बिकापुर – मुसलमानों का महत्वपूर्ण तेव्हार ईदमिलादुन्नबी के सम्बंध में 5-9-2025 को मनाया जाएगा महोदय -उपरोक्त विषय निवेदन है कि उक्त तेव्हार (मोहम्मद शाहब ) का जन्म दिन बहोत ही एहतराम के साथ मनाया जाता है इस वर्ष अंजुमन कमेटी और सिरुतुन्नब्बी कमेटी एक साथ जुलूस निकालेंगे कार्यक्रम इज़ प्रकार रहेगा (1) 5-9-2025 के सुबह 8 बजे जामा मस्जिद जयस्तंभ चोक से जुलूस निकल कर बरेजपार सद्दर रॉड रसूलपुर मोमिनपुरा सदभावना अब्दुल हमीद चोक होते हुए महामाया रॉड देवीगंज रॉड होते हुए कला केंद्र मैदान सुबह 10-30 तज पहुचेगा वहां पैगम्बर मोहमद शाहब के द्वारा मानवता आपसी भाई चारा…
भाटापारा/चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा जिला बलौदाबाजार – भाटापारा छत्तीसगढ़ के द्वारा परियोजना संचालक मंगल पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह के नेतृत्व में यूनिसेफ समर्थित छत्तीसगढ़ एलायंस फार बिहैवियर चेन्ज के संयुक्त तत्वावधान् में लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना कार्यालय भाटापारा में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के संबंध में कार्यकर्ताओं की क्षमतावर्धन हेतु कार्यशाला आयोजित किया गया। लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना की परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और कुपोषण की समस्या से निपटना है ।कार्यक्रम का आयोजन।…
**रायपुर, 01 सितम्बर 2025** राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के नर्सिंग कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही उपेक्षा और समस्याओं को लेकर आज रायपुर जिला एनएसयूआई के उपाध्यक्ष तारिक अनवर खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने अधिष्ठाता से भेंट की। प्रतिनिधि मण्डल ने विस्तार से नर्सिंग कर्मचारियों की स्थिति को सामने रखते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का सबसे महत्वपूर्ण और सक्रिय हिस्सा होने के बावजूद इन कर्मचारियों को वह मूलभूत सुविधाएँ और सम्मान नहीं मिल पा रहा है जिसके वे हकदार हैं।…
अंबिकापुर। महामाया पहाड़ी स्थित हाथी पखना गणपति धाम में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य महा आरती का आयोजन बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। भगवान श्री गणेश जी की दिव्य प्रतिमा के समक्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर आराधना में लीन हो गए और पूरा परिसर भक्ति व आस्था से ओतप्रोत हो उठा। महा आरती से पूर्व ऑर्केस्टा टीम द्वारा गणपति बप्पा की महिमा पर आधारित अनेक भक्तिमय गीत प्रस्तुत किए गए। इन गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे और वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया। महा आरती के समय पूरे धाम…
*मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई और जमीनी सर्वेक्षण* रायपुर, 1 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों दंतेवाड़ा और बस्तर का हवाई सर्वेक्षण एवं जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक समय पर सहायता पहुँचना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी स्तरों पर संवेदनशीलता तथा तत्परता आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
