Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
*मुख्यमंत्री ने की सराहना, रचनात्मक प्रतिभा का किया सम्मान* रायपुर, 13 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के ग्राम चकरदा निवासी पेंटर श्री शिवकुमार निराला ने अनूठा ‘राजनीतिक मानचित्र’ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को भेंट किया। उनकी इस अद्वितीय कला प्रस्तुति ने कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बढ़ा दिया। श्री निराला द्वारा तैयार यह सचित्र मानचित्र छत्तीसगढ़ की सम्पूर्ण राजनीतिक यात्रा का विस्तृत और कलात्मक दस्तावेज है। इसमें राज्य के लोकसभा एवं विधानसभा सदस्यों, मंत्रिमंडल की रूपरेखा, संसदीय क्षेत्रवार विवरण तथा वर्ष 1998 से अब तक हुए सभी लोकसभा और विधानसभा…
अंबिकापुर। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरगुजा एवं नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में सरगुजा जिले में पहली बार राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 15 से 16 नवम्बर 2025 तक माउंट लिट्रा जी स्कूल, संजय नगर, में आयोजित होगी। इस राज्य स्तरीय आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 400 से अधिक खिलाड़ी भाग लेने आ रहे हैं, जो अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले में नेटबॉल का यह पहला बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन से…
सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने, सुरक्षात्मक उपाए सुनिश्चित कराने एवं यातायात नियमों के प्रति लापरवाही पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। बीते दिन पुलिस ने एक 17 वर्षीय बालक को बिना ड्राईविंग लायसेंस और बिना नंबर प्लेट के ट्रेक्टर चलाते पाया। पूछताछ पर बालक ने बताया कि ट्रेक्टर ग्राम सोहरपुर निवासी प्रदीप जायसवाल का है। मामले में यातायात पुलिस के द्वारा एमव्ही एक्ट की धारा 5/180, 199 (क) के तहत इस्तगाशा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जिस पर माननीय न्यायालय के द्वारा वाहन स्वामी प्रदीप जायसवाल के…
अंबिकापुर/ राजेश ज्वेलर्स रामानुजगंज में विगत वर्ष 2024 सितंबर में दिन दहाड़े हुई सबसे बड़ी डकैती के आरोपियों को रामानुजगंज और बलरामपुर पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के द्वारा तत्परता से सभी डकैती के आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं डकैती किए गए समान की जप्त कर न्यायालय में तत्काल चलान पेश कर न्यायालय की सम्पूर्ण कार्यवाही में तत्परता दिखाते हुए लगभग 14माह में न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दिलवाने में रामानुजगंज, बलरामपुर पुलिस और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, सरगुजा आईजी महोदय का सम्पूर्ण सहयोग रहा और तत्परता से सभी आरोपियों…
:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही। :- गुमशुदा नाबालिग के पता तलाश दौरान विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ करने के दौरान हत्या के मामले का हुआ खुलासा। :- प्रेमिका द्वारा शादी का दबाव बनाने से नाराज होकर विधि से संघर्षरत बालक द्वारा नाबालिग को चिरगा पहाड़ ले जाकर गला दबाकर कारित की गई थी हत्या। :- विधि से संघर्षरत बालक द्वारा मृतिका के शव को पास के एक गड्ढे मे डालकर ऊपर से बहुत से पत्थर डालकर छिपाकर दिया गया था घटना को…
*गैर-राजनीतिक दल आजाद सेवा संघ ने इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव को तत्काल शिकायत दर्ज कराते हुए उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।* *मामले का विवरण* विश्वविद्यालय स्थानांतरण के लगभग एक वर्ष बाद, ग्रामीण अंचलों सहित बड़ी संख्या में छात्रों का आवागमन अब भकुरा स्थित परिसर में शुरू हो चुका है। छात्र अपनी अकादमिक समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय जाते हैं। आजाद सेवा संघ द्वारा उजागर किए गए एक विशिष्ट मामले के अनुसार, एक छात्र जिसका नाम सुमन है, ने 23 अप्रैल 2025 को अपने परिणाम की हार्ड…
रायपुर, 12 नवंबर 2025/मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 13 नवंबर गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके। राज्य सरकार के जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। यह पहल मुख्यमंत्री श्री साय की जनसरोकारों के…
*छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ पंचायत और सर्वश्रेष्ठ संस्थान श्रेणी में मिलेगा सम्मान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई* *राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों से 18 नवंबर 2025 को मिलेगा सम्मान* *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘जल समृद्ध भारत’ के दृष्टिकोण को मूर्त रूप देने में छत्तीसगढ़ का योगदान महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर, 12 नवंबर 2025/ केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने इन पुरस्कारों की घोषणा की। छत्तीसगढ़ को तीन राष्ट्रीय जल पुरस्कारों…
अंबिकापुर। राष्ट्रवादी प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ आज प्रातः हाथी पखना स्थित गणपति धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की सफलता की कामना की। गणपति धाम की स्थापना और उसकी आस्था पर बोलते हुए श्री कुलश्रेष्ठ ने कहा कि “गणपति स्थापना समिति का यह प्रयास सराहनीय है। हमारे जितने भी आस्था के केंद्र हैं, वे धीरे-धीरे पिकनिक स्पॉट में बदलते जा रहे हैं — हमें इन धार्मिक स्थलों की मान-मर्यादा का ध्यान रखना होगा और इन्हें आस्था के पवित्र केंद्र के रूप में बनाए रखना होगा।” युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “आज…
दिनांक 11 नवम्बर 2025 को जिला अधिवक्ता संघ एवं संघर्ष समिति का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्य न्यायाधीश से बिलासपुर में भेंट करने पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल ने न्यायालय भवन के स्थानांतरण से संबंधित समस्त दस्तावेज़, जनभावना एवं तथ्यात्मक स्थिति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय ने अधिवक्ताओं की बात को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना तथा प्रतिनिधिमंडल को मौखिक रूप से आश्वस्त किया कि उपलब्ध अभिलेखों, दस्तावेज़ों एवं वस्तुस्थिति का संपूर्ण परीक्षण कर वर्तमान स्थल पर ही न्यायालय भवन निर्माण के लिए यथासंभव सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय ने उसी अवसर…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
