:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई त्वरित कार्यवाही।
:- आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया वाहन 01 नग होंडा शाइन मोटरसायकल किया गया जप्त।
:- मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, आरोपी का पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।
⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गंगा प्रसाद बंजारे साकिन बाबूपारा अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 13/07/26 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10/07/26 को रात्रि ड्यूटी हेतु अपने मोटर साकयल होण्डा साईन क सीजी/09/जे ई/7588 को लेकर जिला अस्पताल अम्बिकापुर गया था, मोटर सायकल को जिला अस्पताल के परिसर में शेड के नीचे खडा किया था, ड्यूटी पश्चात् वापस आकर देखा तो प्रार्थी का मोटर सायकल खडे स्थान पर नहीं मिला आस-पास पता करने पर पता नहीं चला, कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया था, मामले में प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अज्ञात के विरूद्ध अपराध क्रमांक 130/25 धारा 305 (बी) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपी एवं चोरी वाहन का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पता तलाश मुखबीर की सूचना पर संदिग्ध पूर्व चोरी के आरोपी *समीर अंसारी उर्फ गजनी आत्मज स्व. नसीम अंसारी उम्र 22 वर्ष साकिन नवागढ़ महामाया मंदिर के पास थाना कोतवाली अम्बिकापुर* को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो घटना दिनांक को अपने अन्य साथी के साथ मिलकर मोटरसायकल चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया एवं मोटर सायकल को आरोपी एवं उसके साथी द्वारा बेचने के लिये ग्राहक की तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम द्वारा आरोपी से मोटरसायकल के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर चोरी के मोटर सायकल को मठपारा के पास झाड़ी में छुपाकर रखना बताया गया जो आरोपी के निशानदेही पर बरामद कर जप्त किया गया है, आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है, आरोपी पूर्व में चोरी एवं आगजनी के प्रकरण में चालान हो चुका है, मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है जिसका पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक सी. पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पांडे, प्रधान आरक्षक नरेंद्र जांगड़े, आरक्षक उमाशंकर साहू, रामाशंकर यादव , विवेक राय, नितिन सिन्हा, सलीम मलिक, सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे।



