राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू
रामगढ़-उदयपुर जिला सरगुजा
छत्तीसगढ़।।
सरगुजा, उदयपुर/ दिनांक 28 जून 2026 को छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़-उदयपुर में देवतुल्य जनता-जनार्दन एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों से प्रधानमंत्री का आत्मीय संवाद है। यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, जनभागीदारी, सामाजिक उत्तरदायित्व, नवाचार तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को निरंतर सशक्त करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी विचार देशवासियों को समाजहित एवं राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में हो रहे प्रेरक कार्यों, नवाचारों एवं जनकल्याणकारी प्रयासों की जानकारी मिलती है, जिससे आम नागरिक भी सकारात्मक बदलाव का सहभागी बनने के लिए प्रेरित होता है। कार्यक्रम के समापन पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन देश के विकास, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करता है।
इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।।



