भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान ने कल दिनांक 10 जनवरी को रायपुर स्थित अपने निवास पर संगठनात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री द्वय जावेद मेमन एवं साजन जोसेफ उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान मोर्चा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा संगठन विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सहमति बनी। प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर इकबाल खान ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ने तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सुनियोजित कार्ययोजना के तहत कार्य किया जाएगा। बैठक में आगामी दिनों में प्रस्तावित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर भी विचारविमर्श किया गया।



