CM

15

स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के विरोध में बीईओ को ज्ञापन सौंपने गए सरगुजा कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर तनातनी हुई। कांग्रेसियों ने राज्य सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।



स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के विरोध में बीईओ को ज्ञापन सौंपने गए सरगुजा कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर तनातनी हुई। कांग्रेसियों ने राज्य सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    अम्बिकापुर/   प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर अम्बिकापुर शहर, ग्रामीण और दरिमा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने अम्बिकापुर खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मोदी की गारंटी के नाम पर जो घोषणापत्र में शिक्षकों के 57 हजार पद भरने और बंद पडे स्कूलों को खोलने की बात की थी।अपने वादों के विपरीत सरकार शिक्षा विभाग में नये सेटअप के नाम पर युक्तियुक्तकरण की नयी नीति लेकर आ गई है, जिससे प्रदेश में 10463 स्कूल सीधे तौर पर बंद हो जायेंगे।करीब 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त हो जायेंगे। स्कूलों के बंद होने से   शिक्षकों के साथ ही साथ रसोईया, भृत्य, स्वीपर, महिला समूहों के रोजगार छीन जाएगा।आम जनता पर शिक्षा के लिए आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
         इससे पहले ज्ञापन सौंपने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने कार्यालय परिसर के बाहर ही बेरिकेड लगाकर रोक दिया।कार्यालय में जाने का प्रयास कर रहे कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओ से पुलिस ने धक्का मुक्की की जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारी बेरिकेड तोड़ कार्यालय में घुस गए। कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर बीईओ कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा,ग्रामीण अध्यक्ष विनय शर्मा। मो इस्लाम, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र सोनी,सत्येंद्र तिवारी,दुर्गेश गुप्ता,प्रमोद चौधरी, संजीव मंदिलवार,शंकर प्रजापति, वेदपरक्ष शर्मा ,विनय गुप्ता,आशीष वर्मा,दिलीप धर,सुधांशु गुप्ता, जमील खान,चन्द्र प्रकाश सिंह,जीवन यादव,रजनीश सिंह,अनिल सिंह,हरभजन सिंह,वीरेंद्र सिन्हा,अमितेज सिंह,अमित वर्मा,विकास केशरी, मिथुन सिंह,आशु एक्का,सोहेल अली,लूकस एक्का,निक्की खान,विकास शर्मा, अख्तर चम्मा,धर्मेंद्र ताम्रकार,तरह चौधरी,अर्धेन्दू घोष,तीर्थ चौधरी,अविनाश ठाकुर, आशीष जायसवाल,परवेज आलम,अंकित जायसवाल,आशीष शील,विकास शर्मा,नरेंद्र बाबरा, सोहन जायसवाल, सीमा सोनी, मधु दीक्षित,मालती सिंह प्रजापति,मंजू सिंह,रूबी जैन,चंचला शांडिल्य,सपना सिन्हा,रश्मि सिंह गीता रजक, प्रीति सिंह, साधना कश्यप, शकीला परवीन, पप्पू सरजाल,शिव प्रसाद अग्रहरि,विकास दुबे, सुरेंद्र गुप्ता,संजर नवाज,धीरज गुप्ता,अभिषेक सोनी,अतुल यादव,परमेश्वर भगत सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिले भर में हुआ घेराव लखनपुर, उदयपुर,लुंड्रा विकासखण्ड में भी बीईओ कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन गया।उदयपुर में सिद्धार्थ सिंह व गुरप्रीत सिद्धू,लखनपुर में राजीव सिंह व अमित सिंह देव, लुंड्रा में दुर्गेश गुप्ता,राम देव राम मधु सिंह और विक्रम सिंह देव थे। मैनपाट में नागेश्वर यादव,लालचंद यादव सीतापुर व बतौली में कार्यक्रम के प्रभारी थे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement