CM

15

आध्यात्मिक शांति के लिए पूरी दुनिया देख रही है भारत की ओर - ओ पी चौधरी

आध्यात्मिक शांति के लिए पूरी दुनिया देख रही है भारत की ओर - ओ पी चौधरी

 *विकास के साथ-साथ विरासत को संजोना है सरकार की प्राथमिकता- ओ पी चौधरी वित्त मंत्री*

 *सरगुजा संभाग में "विश्व एकता एवं विकास के लिए योग" परियोजना का शुभारंभ*
अंबिकापुर/ भौतिक उन्नति के समस्त सौपानो एवं प्रतिमानों को अर्जित करने के बाद आज का पश्चिम आध्यात्मिक शांति के लिए, सुकून के लिए और प्रकृति समर्पित विकास के लिए भारत की ओर देख रहा है, क्योंकि इसके बिना भौतिकवादी विकास हमारे जीवन को शांति एवं खुशी से भरने में असमर्थ रही है! उक्त विचार छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं सरगुजा के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नव विश्व भवन चोपड़ापारा में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया गया! वे ब्रह्माकुमारीज के वार्षिक परियोजना "विश्व एकता एवं विश्वास के लिए योग" के सरगुजा संभाग में शुभारंभ के अवसर पर सभा को संबोधित कर अपने विचार रखें! उन्होंने मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां के विषय में कहा कि भारत को विकास की नई ऊंचाइयों तक लेकर जाना और साथ-साथ भारत की महान विरासत को संजोना मोदी सरकार की प्राथमिकता है, क्योंकि इसमें न सिर्फ भारत का अपितु पूरी दुनिया का कल्याण समाहित है। उन्होंने महान भारतीय संस्कृति का बखान करते हुए कहा की पूरी दुनिया में सर्वे भवंतु सुखिना की भावना केवल भारतीय संस्कृति में समाहित है, साथ ही हमारी संस्कृति प्रकृति के सानिध्य की है, जिसमें हम पर्वतों को, नदियों को, पशु पक्षियों को और पेड़ पौधों को पूजते हैं! उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि यहां बहनों ने अपना जीवन समर्पित कर ऐसा शांति का सरोवर स्थापित किया है जिसमें लाखों करोड़ों लोगों को आध्यात्मिक शांति एवं संतुष्टि मिलती है। 
       ब्रह्माकुमारीज अंबिकापुर सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने "विश्व एकता एवं विश्वास के लिए योग" परियोजना का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि जहां विश्वास होता है वहां हर कार्य में सफलता मिलती है। सर्वप्रथम हमें स्वयं पर विश्वास होना चाहिए। उन्होंने भारत की पर्वतारोही अरुणिमा सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि स्वयं पर विश्वास हो तो असंभव परिस्थिति में भी सहज सफलता मिल सकती है। दूसरा विश्वास हमें अपने परिवार और आसपास के लोगों पर करना चाहिए, सभी के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण रख उनके अंदर के गुणों को देखना चाहिए। तीसरा विश्वास हमें इस विश्व ड्रामा पर होना चाहिए कि जो हो रहा है वही सत्य एवं नियत है। गीता में वर्णित है जो हुआ अच्छा हुआ, जो हो रहा है अच्छा हो रहा है और जो होगा वह और ही अच्छा होगा। चौथा विश्वास हमें परमात्मा पर रखना चाहिए। सदा यह विश्वास हो कि हमारे परमपिता परमात्मा सदैव मेरे साथ हैं तो परमात्मा शक्तियां हमारे साथ काम करने लगेगी। जब हम सभी को एक पिता की संतान समझ कर एक दूसरे को आत्मा भाई के रूप में देखते हैं तो हमारे अंदर एकता आती है और ऐसी भावना रखने से सारे विश्व  हम एकता के सूत्र में बांध सकते हैं, उन्होंने परमात्म अवतरण का दिव्य संदेश  दिया तथा सभी को कमेंट्री के माध्यम से राजयोग मेडिटेशन कराकर गहन शांति की अनुभूति कराई। तत्पश्चात सभी ने मौन धारण कर अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृत आत्माओं के प्रति अपनी संवेदना एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
       इस अवसर पर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने भी सभा को संबोधित कर इस परियोजना के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया जी, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, अंबिकापुर नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष निरूपा सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, आलोक दुबे, करता राम गुप्ता, लल्लन प्रताप सिंह एवं मनोज कंसारी, नवा बिहान टीम सामाजिक कार्यकर्ता वंदना दत्ता एवं मंगल पांडे आर्ट ऑफ़ लिविंग के संचालक अजय तिवारी, सुनिधि शर्मा तथा बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पहले वित्त मंत्री, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं सरगुजा सांसद तथा विधायकों द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत ब्रह्माकुमारी परिसर में नारियल का पौधा रोपण कर सभी को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया! कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी प्रतिमा बहन द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement