CM

15

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस परेड मैदान में किया ध्‍वजारोहण, छत्तीसगढ़ की जनता को किया संबोधित ….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस परेड मैदान में किया ध्‍वजारोहण, छत्तीसगढ़ की जनता को किया संबोधित ….

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 78वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित भव्‍य कार्यक्रम में ध्‍वजारोहण किया। कार्यक्रम में राज्‍य पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल की 18 टुकडियां परेड में शामिल हुईं। इनमें पड़ोसी राज्‍य ओडिशा पुलिस की टुकड़ियां और प्रदेश पुलिस का घुड़सवार दल शामिल है। इसी के साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता को संबोधित कर शहीदों को याद किया, इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा-“आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले उन सभी महापुरुषों, अनाम योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों को नमन है, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया. उनकी बदौलत हम आजाद वातावरण में सांस ले पा रहे हैं. हमारे पुरखों ने आजादी के बाद जिस लोकतंत्रात्मक गणराज्य का सपना देखा था, उसे पूरा करना हम सब की जिम्मेदारी है.”

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement