बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू भाइयों के रक्षा के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगो ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा....
अंबिकापुर: दरअसल आपको बता दे कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में राजनैतिक उथलपुथल और बदलाव के कारण वहाँ स्थित अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों विशेषकर हमारे हिन्दू भाइयों के प्रति नस्लीय हिंसा की चिंताजनक खबरें विभिन्न माध्यमों से आ रही है। हम अम्बिकापुर और आसपास के मुस्लिम समुदाय इन खबरों से आंदोलित और आक्रोशित हैं। किसी भी राजनैतिक परिस्थिति में निर्दोष लोगों पर हमले और उनके घर और धर्मस्थल को नष्ट करना बहुत व्यथित करने वाली घटनाएँ हैं।
ऐसी परिस्थिति में हम पड़ोसी देश के अल्पसंख्यक हिन्दू आइयों और अन्य समुदायों के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हैं और भारत सरकार से यह मॉग करते हैं कि उक्त हिंसा और पलायन पर तत्काल हस्तक्षेप करके उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यदि हमारे हिन्दू भाई बहन कुछ समय के लिए भारत में रहना चाहते है तो उनके रहने की तत्काल ववस्था किया जाये और शेख हसीना को भारत से बाहर किया जाये और हमारे हिन्दू भाइयों को भारत में शरण दिया जाये | हम भारत सरकार से पुरजोर मांग करते है की इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर हमार अल्पसंख्यक हिन्दू भाइयो की जान माल की रक्षा किया जाये।
0 Comments