स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सेमरा- कुसमी में 78 वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्वलित करके जनपद अध्यक्ष हुमन्त सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया ,इसके उपरांत सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं के द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान करते हुऐ बैच लगाकर किया गया।इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष हुमन्त सिंह व शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आनंद जायसवाल के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उद्बोधन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल ,प्रदीप गुप्ता ,संजय गुप्ता, अमर गुप्ता,राजेश्वर गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह ,अशोक सोनी, बालेश्वर राम, अजय सिंह ,परसपाल, दिलीप गुप्ता, अमित सिंह(भोलू), विवेक सिंह विकासखंड शिक्षा अधिकारी राम पथ यादव ,ए.बी.ओ .नंद कुमार गुप्ता, पूर्व ए.बी.ओ .सत्येंद्र परमार, बी .आर .सी. फ्लिप एक्का, सी.एस.सी. शशांक दुबे, सुनील गुप्ता, हरिशंकर सोनवानी सहित आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं ,कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Comments