CM

15

अब कांग्रेस की सरकार जाने वाली है और भाजपा की सरकार आने वाली है –ललन प्रताप सिंह

अब कांग्रेस की सरकार जाने वाली है और भाजपा की सरकार आने वाली है –ललन प्रताप सिंह

*भाजपा किसान मोर्चा का अम्बिकापुर विधानसभा स्तरीय सम्मेंलन सम्पन्न*
// अम्बिकापुर/उदयपुर //
  भाजपा किसान मोर्चा का अम्बिकापुर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आज उदयपुर (रामगढ़) में भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर व पूर्व सांसद कमल भान सिंह के विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुआ | इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने भूपेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस झूठे लबरा कांग्रेसी सरकार के जाने का समय आ गया है| इस सरकार के दो दो आई ए एस भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में है तथा कई अफसर जेल जाने वाले हैं, पूरी सरकार ही भ्रष्टाचार में लिप्त है | आगे उन्होंने कहा कि उप मुख्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव के स्वास्थ्य व पंचायत विभाग में भी उपर से नीचे तक भारी भ्रष्टाचार हुआ है | अब कांग्रेस की ये सरकार जाने वाली है तथा भाजपा की सरकार आने वाली है | प्रत्याशी कोई भी हो हमें कमल के लिए काम करना है तथा भाजपा का विधायक बनाना है |
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि 14 लाख गरीब परिवारों का प्रधानमंत्री आवास छिनने वाली इस भूपेश सरकार को उखाड़ फेकना है, आम जनता बदलाव चाहती है, बस कार्यकर्ताओ को उन्हें पोलिंग बूथ तक पहुचाना है | आगे उन्होंने उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव पर हमला करते हुए कहा कि एक गरीब परिवार में जन्मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने आपको देश का प्रधान सेवक कहते है परन्तु यहाँ के विधायक अपने आपको आज भी महाराजा ही मानते हैं | इस अवसर पर पूर्व सांसद कमल भान सिंह ने कहा कि अम्बिकापुर के विधायक टी.एस. सिंहदेव तीन बार से अम्बिकापुर की जनता को ठग ठग कर जीत रहे हैं परन्तु इस बार चुनाव में इन्हें पटकना है | आगे उन्होंने कहा कि कोई बड़ा राजा है तो कोई छोटा राजा है, ये सारे ठग राजा है एक बार इनको हराकर सारे राजाओ से छुटकारा पाना है | कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, विनोद हर्ष, सन्तोष दास, मनोज गुप्ता, मधुसुदन शुक्ला, राधेश्याम सिंह ठाकुर, अनिल सिंह, उमाशंकर उपाध्याय, राजेश अग्रवाल, राजेन्द्र जायसवाल, दिनेश साहू, रामकेश्वर राजवाड़े, तथा अखण्ड विधायक सिंह ने भी संबोधित किया |
कार्यक्रम का संचालन उदयपुर मण्डल महामंत्री प्रबोध सिंह ने तथा आभार प्रदर्शन जिला सह संवाद प्रमुख व उदयपुर सह प्रभारी रुपेश दुबे ने किया | इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुनेशवर राजवाड़े, परसु राम सोनी, दिनेश यादव प्रमोद तिवारी रामजतन यादव राम विशाल सिंह पन्नालाल गुप्ता सीताराम जायसवाल उमेश्वर यादव बुद्ध मोहन सिंह संतोष मझवार श्रीमती तपेसिया बाईं प्रमिला पोते  अंजना गुप्ता सत्यनारायण साहू सुभाष अग्रवाल संतोष गुप्ता मदन राजवाड़े कमेन्द राजवाड़े कुमारी मीना सिंह सरस्वती सिंह डालेश्वर यादव मणि दास सबल पाल लखन यादव संजय यादव कन्हाई राम बंजारा दीपक सिंघल दीनारायण यादव नवल सिंह प्रधान सिंह तिलकेश्वर यादव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

जिला संवाद प्रमुख
 भाजपा सरगुजा

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement