सावन पूर्णिमा के अवसर पर महिला कांग्रेस की टीम ने पशु चिकित्सालय में बीमार पशुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की।
अम्बिकापुर/ महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी ने बताया पशु चिकित्सालय में सरकार पशुओं के उपचार के लिए बेहतर व्यवस्था की है लेकिन बीमार पशुओं के भोजन के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों द्वारा स्वेच्छा से दान स्वरूप कुछ दिया जाता है।उसी से व्यवस्था होती है।उन्होंने उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के माध्यम से राज्य सरकार से व्यवस्था करने की मांग की है।इस कार्यक्रम में इसमें नीता विश्वकर्मा, गीता प्रजापति, पूर्णीमा सिंह, नीलू गीता रजक, चित्रा मिश्रा, रेशमी सोनी, पायल अग्रवाल, सरला राय, नगमा खातून, सकिला परवीन, रजनी महंत, अनुराधा दास, सपना सिन्हा,ममता सिंह सहित महिलाओं ने अपना योगदान दिया।
0 Comments