संजय पार्क में 15 हिरणों की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु एवं इस मामले में वन विभाग की लापरवाही को लेकर युवा कांग्रेस ने आज जिलाध्यक्ष विकल झा के नेतृत्व में वनमंडलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
उल्लेखनीय है कि संजय पार्क के संरक्षित और सुरक्षित बाड़े में आवारा कुत्तों के आक्रमण से वहाँ मौजूद 31 हिरणों में से 15 हिरणो की मौत हो गई। यह घटना 20 और 21 मार्च के दरम्यानी रात हुई। इस दर्दनाक घटना में वनविभाग के कर्मचारियों की लापरवाही सहित पार्क की निगरानी और सुरक्षा को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकल झा ने कहा कि हमने वनमंडलाधिकारी को 7 दिन का समय देकर कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि छोटे कर्मचारियों पर कार्यवाही कर असल दोषी बड़े अधिकारियों को बचाया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। 7 दिनों में वास्तविक दोषियों पर प्रभावी कार्यवाही नहीं होने पर युवा कांग्रेस आंदोलन और घेराव करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान सतीश बारी, उत्तम राजवाड़े, आशीष जायसवाल, जवाहरलाल सोनी, नीरू बाबर, अंकित जायसवाल, शिवराज सिंह, नवनीत सिंह, सतीश सिंह, आकाश यादव, संजर नवाज, कान्हा पटेल आयुष सोनी एवं आकाश जायसवाल मौजूद थे।



