अंबिकापुर /- “छात्रों की गूंज” अभियान को आदित्येश्वर शरण सिंह देव के मार्गदर्शन में जिले चलाया जा रहा है युवा कांग्रेस द्वारा जिले के विभिन्न छात्रावासों, कोचिंग संस्थानों एवं एकेडमियों में विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। छात्रों से उनकी विचार जाना कि आखिर कैसी शिक्षा चाहते हैं जिसके लिए उनका रजिस्ट्रेशन भी कराया गया।
युवा कांग्रेस आरटीआई सेल के चेयरमैन हिमांशु जायसवाल एवं विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में विद्यार्थियों से मिलकर लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, रोजगार की कमी और शिक्षा व्यवस्था की गिरती गुणवत्ता को लेकर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की।
हिमांशु जायसवाल ने कहा कि आज देश का छात्र अपने भविष्य को लेकर सबसे अधिक चिंतित है पर शिक्षा मंत्री व्यस्त है नीट के पेपर लीक से जिन छात्रों का जीवन बर्बाद हुआ है उसको सरकार की तरफ से कंपनसेशन मिलनी चाहिए साथ ही एनटीए को हटा कर ओर पारदर्शी तरीके से परीक्षा करवानी चाहिए जबकि एक साल में नीट के परीक्षार्थी जितनी फीस कोचिंग ओर परीक्षा देने में खर्च करते है उतना ही देश का शिक्षा बजट है । एक ओर छात्र दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लगातार पेपर लीक की घटनाएं उनकी मेहनत और सपनों पर पानी फेर रही हैं। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इन गंभीर मुद्दों पर सरकार पूरी तरह मौन बनी हुई है।
विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था आज आईसीयू में पहुंच चुकी है। शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है, युवाओं का भविष्य असुरक्षित होता जा रहा है और सरकार केवल बड़े-बड़े दावे करने में व्यस्त है। यदि समय रहते शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार नहीं किए गए, तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य गंभीर संकट में पड़ जाएगा।
“छात्रों की गूंज” अभियान के माध्यम से छात्रों की आवाज को गांव-गांव, शहर-शहर और सरकार तक पहुंचया जाएगा। छात्र हितों की रक्षा, पेपर लीक पर कठोर कानून, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग को लेकर युवा कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी।कार्यक्रम में गौतम गुप्ता, आयुष गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, सत्यम यादव,वैभव पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।



