अंबिकापुर/ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के साथ ही सड़क पर बने गड्ढो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही भाजपा के चुनाव निशाना कमल फूल के फोटो को लगाकर डबल इंजन की सरकार के प्रति रोष जताया है। उल्लेखनीय है कि एक लंबे अरसे से अम्बिकापुर शहर की सड़कों की हालत खराब है। बरसात में इनकी स्थिति और बदतर हो गई है। सड़कों पर पानी से भरे बड़े बड़े गड्ढो ने नगरवासियों के लिए यातनापूर्ण स्थिति उत्पन्न कर दिया है। इन सड़कों के रख रखाव के लिये जिम्मेदार विभागों के उदासीनता का आलम यह है कि इनके द्वारा सड़कों की मरम्मत करना दूर को बात है ये सड़कों में बने गड्ढो में मालवा तक नहीं डलवा रहे हैं। कांग्रेस लगातार खराब सड़कों को लेकर आंदोलन कर रही है। इसी कड़ी में आज युवा कांग्रेस, ब्लॉक अम्बिकापुर शहर ने अध्यक्ष शुभम जायसवाल के नेतृत्व में आज यह प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि इन सड़कों के देखरेख हेतु जिम्मेदार विभाग भावना शून्य हो चुके हैं। इन विभागों के क्रियाकलापों ने लोगों के लिए नारकीय माहौल तैयार कर दिया है। इन विभागों की विफलता को लेकर उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि वो इन विभागों में समन्वय स्थापित कर सड़कों की खराब स्थिति से नागरिकों को राहत दिलाये। उन्होंने कहा कि अगर सड़क मरम्मत के लिए इन विभागों के पास फंड की कमी है तो जिला प्रशासन सांसद निधि, विधायक निधि , महापौर और पार्षद निधि सहित डी एम एफ फंड से सडकों के मरम्मत के लिए राशि उपलब्ध कराई जाये। युवा कांग्रेस अम्बिकापुर ब्लॉक के अध्यक्ष शुभम जायसवाल ने कहा कि अम्बिकापुर 70 प्रतिशत सड़क जर्जर हो चुकी है। ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास की ट्रिपल रफ्तार का नारा देकर निगम से देश की सत्ता तक पर काबिज भाजपा ने आम लोगों के साथ छलावा किया है। विकास के बजाय भाजपा की सरकारें भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।
करीब डेढ़ घंटे चले इस धरना प्रदर्शन में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अम्बिकापुर शहर अध्यक्ष हेमंत सिंहा , ब्लॉक कांग्रेस अम्बिकापुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय शर्मा , पापिन्दर सिंह, शैलेंद्र सोनी ,संजय सिंह,अमित तिवारी राजा, कलीम अंसारी, लुकस एक्का ,चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, निक्की खान, निखिल विश्वकर्मा, अमित सिंह, मिथुन सिंह, सीपू सिंह, राहुल सोनी ,आर्यमान ,मनीष साहू, अंकुश साहू ,साहिल , समीर गुप्ता ,रवि सिंह, अतुल तांमरेकर, ज्ञान तिवारी, अनिकेत गुप्ता,दीपू आकाश झरिया ,साहिल, शिफ्तै राजा, साहिल, रोहन साहू जैकी ,समीर बेस, रेहान अली सतीश घोष ,रजत सीदार ,सचिन किंडो ,आशीष, सुमित लकी ,गोलू ,अभिषेक, सूरज ,आर्यन दीपक, सनी ,प्रिंस नितिन, प्रीतम शिवम, लक्ष्य ,नीरज, राम, अनुज निखिल, सुजल, चीनू पंडित, निखिल ,आदित्य हिमालय आदि उपस्थित थे।