छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को नई दिशा और ऊर्जा देने वाले युवा नेता आयुष दुबे को हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने 10,000 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य किया है।
इस असाधारण प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने दुबे को “सदस्य रत्न सम्मान” से सम्मानित किया। यह सम्मान मुख्यमंत्री निवास में एक विशेष आयोजन के दौरान प्रदान किया गया, जहां दुबे और मुख्यमंत्री जी के बीच सौहार्द्रपूर्ण माहौल में महत्वपूर्ण राजनीतिक विषयों और संगठनात्मक योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
सम्मान समारोह के उपरांत मुख्यमंत्री जी और आयुष दुबे ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों के साथ मिलकर भोजन किया। भोज में स्थानीय व्यंजनों जैसे चीला, फरा, ठेठरी, खुरमी, लाल भात, अरहर दाल आदि का स्वाद लिया गया। यह अवसर राज्य की संस्कृति, समर्पण और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बना।
मुख्यमंत्री जी ने दुबे की प्रशंसा करते हुए कहा कि “ऐसे युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, जिनकी मेहनत और निष्ठा भाजपा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।”
यह दिन न केवल आयुष दुबे के लिए गौरवपूर्ण रहा, बल्कि यह पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है। संगठन विस्तार, जनसंपर्क और जनकल्याण के क्षेत्र में उनका यह योगदान निश्चित ही आने वाले समय में और भी व्यापक प्रभाव डालेगा।



