*नए कानूनों के प्रति जनता में जागरूकता लाने किये गए पहल की सराहना की*
*अपराधों के संबंध में भारतीय न्याय संहिता में दर्ज प्रावधान एवं धाराओं के संबंध में जानकारी दी गई*
➡️ सरगुजा पुलिस द्वारा कला केंद्र मैदान में लगाए गए नए कानूनों की प्रदर्शनी में दिनांक 05/12/25 को भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत की जाने वाली क़ानूनी कार्यवाही का अवलोकन किया एवं सरगुजा पुलिस द्वारा नए क़ानून को आम जनता तक सरलता से पहुँचाने के इस प्रयास की सराहना भी की जहाँ रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर श्रीमती तृप्ती सिंह, थाना प्रभारी अंबिकापुर निरीक्षक शिशिरकांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय द्वारा भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में होने वाले कार्यवाही की जानकारी दी।



