अंबिकापुर ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी संगठनात्मक विस्तार एवं वैचारिक मजबूती की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय के तहत वरिष्ठ नेता श्री नितिन नबीन जी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रदेशभर में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में आज मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी के अंबिकापुर स्थित बंगले में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा मिठाई वितरण, आतिशबाजी एवं जयघोष के साथ भव्य जश्न मनाया गया।
श्री नितिन नबीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना केवल एक संगठनात्मक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा, सुशासन एवं विकास के संकल्प को और अधिक मजबूती देने वाला कदम है। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जन-जन की आकांक्षाओं को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएगी तथा आगामी चुनावों में ऐतिहासिक सफलता अर्जित करेगी।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नबीन जी के कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव एवं दृढ़ निर्णय क्षमता से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह संचारित होगा और भाजपा राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्प को और अधिक सशक्त रूप से साकार करेगी।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नितिन नबीन जी जिंदाबाद”, “भाजपा जिंदाबाद” एवं “भारत माता की जय” के नारों के साथ अपना उत्साह प्रकट किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



