अंबिकापुर/ अनोखी सोच एक समाज सेवी संस्था जो मानवीय संवेदनाओं एवं मूल्यों को निभाने में अग्रणी रहती है, उसने आज एक निर्धन बुजुर्ग महिला का दाह संस्कार शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम में सम्पन्न कराया। विदित हो कि मृतक दिलकुंवर उम्र लगभग 90 वर्ष थी सत्तीपारा कैलाश मोड़ की निवासी थी, जिनकी मृत्यु कल रात में हो गई थी। इनका परिवार अति निर्धन एवं असहाय है और दाह संस्कार करने में भी सक्षम नहीं है। मृतक अपने पीछे अपनी नतिनी को छोड़ गई है, जो लोगों के घर में झाड़ू, पोछा एवं बर्तन माँजकर उसका भरण-पोषण करती थी। मृतक दिलकुंवर का शव सत्तीपारा शिव मंदिर के पास पड़ा हुआ था, मोहल्ले वालों के द्वारा अंतिम संस्कार हेतु संस्था के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश साहू से सम्पर्क किया गया।

सामाजिक सरोकार में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सूर्यप्रकाश साहू के साथ में अनोखी सोच के सदस्यों ने आवश्यक सामग्री जुटाकर पूरे विधि- विधान से मृतात्मा का दाह संस्कार शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम में सम्पन्न करा के संवेदनशीलता, दयालुता एवं करुणता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया। मृत देह को मुखाग्नि देने का कार्य दिलकुंवर उनके दामाद घुरन दास द्वारा किया गया। परिवार की निर्धनता को देखते हुए इनकी नतिनी और दामाद को अनोखी सोच संस्था द्वारा आगे भी इस परिवार के जीवन- यापन से सम्बंधित सभी जिम्मेदारियों को पूरा किया जाएगा। इस पुनीत कार्य में संस्था के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश साहू के साथ अभय साहू, पंकज चौधरी, संजू चटर्जी, सुनील साहू, चंद्रप्रताप सिंह,राकेश शुक्ला, बिज्जू बंसल, मोती ताम्रकार, समित मुंडा, प्रदीप साहू, विकाश साहू, विशाल साहू, अंकित, मनोज अग्रवाल रमेश साहू, निशांत जयसवाल, सावन, अजय साहू, मुकेश मुंडा, मोनू कुजूर, उदय साहू, दिलीप श्रीवास्तव, नीरज साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



