अंबिकापुर।
एआई समिट के दौरान भारत मंडपम, नई दिल्ली में युवा कांग्रेस द्वारा किए गए अमर्यादित, अभद्र एवं अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में आज स्थानीय घड़ी चौक अंबिकापुर में भाजपा सरगुजा महिला मोर्चा द्वारा तीव्र विरोध प्रदर्शन किया गया। महापौर मंजूषा भगत एवं प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री फूलेश्वरी सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया।
इस अवसर पर शुभांगी बिहाड़े ने तीखा वक्तव्य देते हुए कहा कि एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस प्रकार का अर्धनग्न और अभद्र प्रदर्शन न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है, बल्कि देश की गरिमा और संस्कृति पर सीधा आघात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अराजकता की राजनीति कर रहे हैं और यह कृत्य पूरी तरह से निंदनीय है।

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन अशोभनीय और अमर्यादित आचरण को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस प्रकार की राजनीति से देश की छवि धूमिल होती है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचती है। भाजपा महिला मोर्चा इस तरह की मानसिकता और राजनीति का कड़ा विरोध करता है।
विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री अरुणा सिंह, मधु चौदाहा, माया मिश्रा, सावित्री जायसवाल, प्रिया सिंह, निशांत सिंह सोलू, आनंदी बड़ा, गुंजन सिंह देव, सरिता मिश्रा, अल्पना मिश्रा, महामंत्री नीलू गुप्ता, प्रियंका चौबे, शालिनी सिंह, सरस्वती यादव, हेमलता शर्मा, सरिता जायसवाल, गनेश्वरी चौहान, गीता पांडेय, मीरा जायसवाल, सुषमा जायसवाल, इंदु गुप्ता, संगीता सोनी, रीना भारती, अर्चना सिंह, अनीश सिंह, दिनेश शुक्ला, अनुराग शुक्ला, जातीन परमार, रमन सिंह, अविनाश मंडल, रोहन मंडल, सुधांशु चौबे एवं रवि सहित महिला एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



