वसुधा महिला मंच की बैठक संयोजिका वन्दना दत्ता के निवास पर ,संरक्षिका डाक्टर श्रीमती पुष्पा सोनी, वरिष्ठ सदस्य श्रीमती सन्तोस पांडे, जया तिवारी जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई, बैठक में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि पर पँचमी *23 मार्च सोमावर* को *गांधी चौक दुर्गा मंदिर में* देवी जस गीत का कार्यक्रम 3 बजे से 6 बजे तक सम्पन्न होगा, वसुधा द्वारा विगत दो दशकों से *शहर की महिला भजन मंडलियों को प्रोत्साहित करने हेतु यह आयोजन किया जाता है* वसुधा सदस्य सरिता सिह, बलविंन्दर टुटेजा, सरिता भाटिया, गीता मलिक, लीला बंसल, तनुश्री मिश्रा, आशा थोराट, अनुभा डबराल, रीता अग्रवल, ,जयश्री स्वर्णकार, श्रद्धा खेरपाण्डे, नमिता चावला, स्मिता तिवारी, नेहा वर्मा, की उपस्थिति में अन्य निर्णय लिये गए, संयोजिका वन्दना दत्ता ने बताया कि इस वर्ष भी 23 मार्च को *समाज मे उत्कृष्ट सेवा के लिए एक बहन का सम्मान किया जाएगा* वसुधा के द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान विजेताओं और अन्य प्रतियोगिता के पुरस्कार भी दिए जायेंगे,
महिला भजन मंडलियों से अनुरोध है *कृपया 22 मार्च तक* अपनी मंडली का नाम वसुधा सदस्यो को दे दे, सभी भजन मंडलियों को *देवी गीत* की प्रस्तुति देनी होगी, 10 मिनट का समय दिया जयेगा, *फिल्मी भजन* की प्रस्तुति नही होगी, सँगीत प्रेमियों से अनुरोध है कि माता रानी की भजन सन्ध्या में अवश्य पधारे।



