• *नाबालिगो की दस्तायाबी हेतु जारी विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत सरगुजा पुलिस द्वारा 01 महीने मे कुल 28 गुम नाबालिग बालक/बालिका किये गए दस्तायाब*•
:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम द्वारा गुम नाबालिगो के मामलो मे त्वरित एवं गंभीरतापूर्वक की गई कार्यवाही।
:- अभियान के तहत गुम नाबालिगो के परिजनो से संपर्क कर एवं तकनिकी सहायता का उपयोग कर कुल 28 नाबालिग बालक/बालिका किये गए दस्तयाब।
:- अभियान के तहत 25 बालिका एवं 03
नाबालिग बालको कों अलग अलग राज्यों (महाराष्ट्र, तमिलनाडु एवं झारखण्ड) एवं अन्य से खोज निकालकर परिजनों कों सौपा गया।
:- थाना कोतवाली, गांधीनगर एवं थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा सार्वधिक 06-06-06 गुम नाबालिगो कों किया गया बरामद।
⏩ पुलिस मुख्यालय रायपुर के दिशा निर्देशन मे गुम नाबालिगो की दस्तयाबी हेतु जारी अभियान “ऑपरेशन मुस्कान”01 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक चलाया गया था, *अभियान कों संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के अधीनस्थ थाना/चौकी प्रभारियों कों “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत अधिक से अधिक संख्या मे गुम नाबालिगो की पता तलाश कर दस्तायाब कर परिजनों कों सुपुर्द किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे*।
⏩ दिशा निर्देशों के परिपालन मे पुलिस टीम द्वारा गुम नाबालिगो के परिजन से संपर्क कर जानकारी लेकर एवं तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए गुम नाबालिगो कों अलग अलग राज्यों (महाराष्ट्र, तमिलनाडु एवं झारखण्ड) से बरामद करते हुए सकुशल दस्तायाब किया है, ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत गुम नाबालिगो की दस्तयाबी के लिए व्यापक रूप से अभियान चलाया गया, 01 जुलाई से 31 जुलाई तक की स्थिति मे 28 गुम नाबालिगो कों खोज निकाला गया है, जिसमे 25 बालिका एवं 03 बालक शामिल है, सभी गुम नाबालिगो कों उनके परिजनों कों सुपुर्द किया गया है, सरगुजा पुलिस के अभूतपूर्व प्रयास से 28 नाबालिगो कों पुनः एक नयी उम्मीद मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना अंबिकापुर कोतवाली द्वारा 06 गुम नाबालिग, थाना गांधीनगर द्वारा 06 गुम नाबालिग, थाना सीतापुर द्वारा 06 गुम नाबालिग, थाना लखनपुर द्वारा 02 गुम नाबालिग, थाना उदयपुर द्वारा 01 गुम नाबालिग, थाना बतौली द्वारा 01 गुम नाबालिग, थाना लुन्ड्रा से 03 गुम नाबालिग, थाना धौरपुर से 01 गुम नाबालिग, थाना मणीपुर से 02 गुम नाबालिग बरामद किये गए है, थाना कोतवाली, गांधीनगर एवं थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा अभी तक 06-06-06 सार्वधिक गुम नाबालिगो की दस्तायाबी की गई है।
*पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत की गई एक कार्यवाही का संछिप्त विवरण :-*
⏩ प्रार्थी दिनांक 28/05/25 को चौकी रघुनाथपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 27/03/25 कों प्रार्थी की नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा कर ले गया है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी रघुनाथपुर थाना लुन्ड्रा मे अपराध क्रमांक 106/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। “ऑपरेशन मुस्कान”अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा अपहृत बालिका एवं मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, तकनिकी सहायता के माध्यम से मामले मे अग्रिम जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम कों अपहृता के बरामदगी एवं आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु जिला ठाणे मुंबई महाराष्ट्र रवाना किया गया था, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले की पीड़िता कों आरोपी के कब्जे से ठाणे मुंबई महाराष्ट्र से बरामद कर नाबालिग की दस्तयाबी की गई है एवं मामले के आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।“ऑपरेशन तलाश”की सफलता के बाद “ऑपरेशन मुस्कान” मे भी सरगुजा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिगो कों दस्तांयाब कर उनके परिजनों से मिलाया गया है।



