अंबिकापुर/ जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित इस बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिहदेव ने मंडल कमेटियों के गठन में युवाओं को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे एस सी, एस टी, ओबीसी वर्ग और महिलाओं को कमेटी में शामिल किया जाये। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई तक मंडल कमेटियों का अनिवार्य रूप से गठन कर सेक्टर और बूथ कमेटियों पर कार्य प्रारंभ करें। बैठक में सरगुजा जिले के प्रभारी शफी अहमद ने मंडल कमेटियों के गठन के लिए 28 जुलाई को ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठक बुला कार्य पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि 29 जुलाई तक सरगुजा के सभी 61 मंडल कमेटियां गठित कर उसकी सूचि जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपने का लक्ष्य लेकर कार्य करना होगा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने जानकारी दी कि पूरे प्रदेश में सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने मंडल अध्यक्षों की शत प्रतिशत नियुक्ति में अव्वल है। उन्होंने कहा कि आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 30 सितंबर तक सरगुजा जिले में मंडल, सेक्टर और बूथ तक कमेटियों का गठन कर कार्यकर्ताओं की फौज तैयार कर ली जायेगी। बैठक में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता, हेमंत सिंह, बलराम यादव, श्री विक्रमादित्य सिंह, श्रीमती मधु सिंह, मो इस्लामुद्दीन, डॉ लालचंद यादव, श्री मुनेश्वर राजवाड़े, श्री ओमप्रकाश सिंह, श्री दुर्गेश गुप्ता, श्री नागेश्वर यादव, श्रीमती सरिता दास, अनिल सिंह, अनूप मेहता, जमील खान उपस्थित थे।



