अंबिकापुर/ सर्वप्रथम ओरियंटल पब्लिक स्कूल के उप प्राचार्य तहसीन खान के द्वारा मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल एवं नवा बिहान टीम के वक्ताओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय निदेशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी ने छात्र -छात्राओं को नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के कार्य प्रणाली के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया।साथ ही उन्होंने कहा कि सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित यह अभियान एक अभिनव पहल है।

अनुज जायसवाल आरक्षक साइबर सेल सरगुजा पुलिस ने अपने उद्बोधन में साइबर अपराध, साइबर अपराध से सुरक्षा एवं साइबर फ्राड से बचाव के संबंध में विस्तृत प्रकाश आंकड़ों सहित डाला। नवा बिहान समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा ने युवाओं के साथ किए गए कार्यानुभव को साझा करते हुए कहा कि नशे की लत से दूर रह कर ही हम अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।साथ ही नवा बिहान समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा के द्वारा नशे की लत लगने के कारणों,नशे के विभिन्न उत्पादों, एवं नशे के कारण होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार पूर्वक समझाइश दी गई। वरिष्ठ समाज सेवी अजय तिवारी कर्मयोग राज्य समन्वयक आर्ट ऑफ लिविंग ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम योग के माध्यम से अपने चारित्रिक एवं नैतिक विकास सहजता से कर सकते हैं।साथ ही उपस्थित छात्र -छात्राओं एवं सहभागी सदस्यों को नशा न करने एवं दूसरों को भी नहीं करने देने हेतु शपथ दिलवाई गई। वरिष्ठ समाजसेवी साहित्यकार,कवि संतोष दास “सरल ” ने अपनी स्वरचित कविता *युवा की परिभाषा * छात्र -छात्राओं को सुनाया। युवा की परिभाषा कविता सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल प्रशिक्षु आई पी एस ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों का यह समय कैरियर बनाने का है। अतः अपने ध्यान को भटकने नहीं देना चाहिए। बच्चों आप सभी देश के भविष्य हैं। इसलिए सामाजिक बुराईयों से दूर रहते यातायात के नियमों का पालन करें। अनुशासित एवं नियंत्रित जीवन ही प्रेरणा दायक होता है। लोभ ,भय और अज्ञानता के कारण ही हम साइबर ठगी के शिकार होते हैं। अतः जीवन में सजगता बहुत ही जरूरी है। कार्यक्रम का सफल संचालन उमंग महिला एवं बाल उत्थान सोसायटी की अध्यक्ष हिना खान के द्वारा किया गया। उमंग महिला एवं बाल उत्थान सोसायटी की सदस्य शगुफ्ता परवीन ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओरियंटल पब्लिक स्कूल के शिक्षक सैफ हसन, अमृता मुखर्जी एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



